नई दिल्ली, रफ्तार। माइक्रोसॉफ्ट सिक्योरिटी सिस्टम में आज सुब तकनीकी खराबी आने से दुनियाभर की एयरलाइंस सेवाएं प्रभावित हैं। सबसे अधिक अमेरिका जाने वाल फ्लाइट्स में समस्या पैदा हो रही है। भारत में मुंबई, जयपुर, अहमदाबाद समेत कई शहरों में इसकी वजह से सेवाएं प्रभावित हुई हैं। इस कारण मुंबई एयरपोर्ट पर चेक इन सिस्टम ठप हो गया, जिससे स्पाइसजेट, इंडिगो, एयर इंडिया, अकासा समेत सभी एयरलाइंस की गतिविधियों पर असर पड़ा।
माइक्रोसॉफ्ट 365 के app काम नहीं कर रहे
पूरी दुनिया में माइक्रोसॉफ्ट 365 के कुछ apps काम नहीं कर पा रहे हैं। कई सिस्टम अचानक रीस्टार्ट हो रहे। कई लैपटॉप और डेस्कटॉप में भी शिकायतें आ रहीं। माइक्रोसॉफ्ट ने कहा है कि माइक्रोसॉफ्ट 365 एप और सर्विस को प्रभावित करने वाली दिक्कत की जांच जारी है।
एयरपोर्ट्स पर मैन्युअल काम शुरू
अकासा एयरलाइंस ने कहा है कि हमारे Service Provider के साथ infrastructure issues के चलते हमारी टिकट बुकिंग, चेक-इन और अन्य सर्विस प्रभावित हो रहीं हैं। हम एयरपोर्ट्स पर मैन्युअल चेक-इन और बोर्डिंग प्रक्रियाओं का पालन कर रहे। यात्रियों से अपील है कि वे हमारे काउंटरों पर चेक-इन करने के लिए एयरपोर्ट पर जल्द पहुंचें।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





