back to top
20.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोविड-19 महामारी के बीच वैश्विक स्वास्थ्य समेत प्रमुख मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करेगी डब्ल्यूएचए

जिनेवा, 23 मई (आईएएनएस)। 75वीं वल्र्ड हेल्थ असेंबली (डब्ल्यूएचए) जिनेवा और स्विट्जरलैंड में कोविड-19 महामारी के बीच वैश्विक स्वास्थ्य समेत प्रमुख मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करेगी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, कोविड -19 इस साल के डब्ल्यूएचए की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। महामारी के प्रकोप के बाद से डब्ल्यूएचए जिनेवा में कई कदम उठाता आया है। कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें कई प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। डब्ल्यूएचओ के आंकड़ों की मानें तो, इस साल जनवरी में ओमिक्रॉन के मामले ज्यादा सामने आए हैं। मार्च 2020 के बाद कोरोना से होने वाली मौतों के आंकड़ों में गिरावट आई है। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉ. ट्रेडोस अदनोम घेब्येयियस ने रविवार को डब्ल्यूएचए के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लिया और अपने संबोधन में जोर देकर कहा कि महामारी अभी खत्म नहीं हुई है। यह तब तक खत्म नहीं होगी, जब तक हम सब मिलकर इसके खिलाफ नहीं लड़ेंगे। उन्होंने सभी देशों का आह्वान किया कि वे जल्द से जल्द वैक्सीनेशन कवरेज को बढ़ाए। सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ता 60 से अधिक उम्र वाले लोगों के टीकाकरण को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि डब्ल्यूएचए के एजेंडे में अफगानिस्तान, इथियोपिया, सोमालिया, दक्षिण सूडान, सीरिया, यूक्रेन और यमन में जटिल मानवीय संकट भी शामिल होंगे। अगले पांच वर्षों के लिए डब्ल्यूएचओ के नए महानिदेशक की नियुक्ति समेत, सात-दिवसीय डब्ल्यूएचए सबसे अधिक चर्चा वाले विषयों और प्रस्तावों के साथ एक होने की उम्मीद है। –आईएएनएस पीके/एसकेके

Advertisementspot_img

Also Read:

Global Temperatures: ढाई डिग्री तक बढ़ेगा धरती का तापमान! UNEP की रिपोर्ट में जलवायु संकट पर बड़ा खुलासा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दुनिया भर के देश चाहे जितनी भी कोशिश कर लें, लेकिन अब भी धरती को गर्म होने से नहीं रोक पा...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵