back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वांग यी ने भारतीय विदेश मंत्री को संदेश भेजकर संवेदना जताई

बीजिंग, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 29 अप्रैल को भारत में कोविड-19 महामारी की खराब स्थिति को लेकर भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर को संदेश भेजकर संवेदना व्यक्त की। अपने संवेदना संदेश में वांग यी ने कहा कि हाल के दिनों में भारत में कोरोना महामारी की नई लहर आयी। चीन ने भारत के सामने मौजूद गंभीर स्थिति के प्रति सहानुभूति और संवेदना व्यक्त की। वायरस मानव जाति का समान दुश्मन है, जिसका मुकाबला करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की एकता और सहयोग की आवश्यकता है। चीन महामारी के खिलाफ लड़ाई के लिए भारत सरकार और जनता का ²ढ़ता के साथ समर्थन करता है। चीन द्वारा उत्पादित महामारी-रोधी सामग्री को भारत पहुंचाने में तेजी लायी जा रही है, ताकि भारत में महामारी के मुकाबले में मदद मिल सके। चीन भारत की जरूरत के मुताबिक समर्थन और सहायता करने की पूरी कोशिश करने को तैयार है। हमें आशा है और विश्वास भी है कि भारत सरकार के नेतृत्व में भारतीय जनता अवश्य ही महामारी के खिलाफ लड़ाई में शीघ्र ही जीत हासिल करेगी। ( साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग ) –आईएएनएस एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

भारत-मलेशिया के बीच ‘इकोनॉमिक कॉरिडोर’ तैयार! PM मोदी ने निवेश और UPI के जरिए बुनी नई कूटनीति

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कुआलालंपुर में मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा ऐलान...
spot_img

Latest Stories

एसएस राजामौली की फिल्म से बदल गई इस एक्टर की किस्मत, जानिए करियर से जुड़ा किस्सा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार कहे...

इस गर्मी घूमें यूपी में छिपी ये ठंडक भरी जगहें, भूल जाएंगे नैनीताल और मनाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च के समय में गर्मी...

Vastu Tips: माता लक्ष्मी से जुड़ा करें ये वास्तु उपाय चमक उठेगा आपका भाग्य, आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵