बीजिंग, 31 मार्च (आईएएनएस)। चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 30 मार्च को चीन के आनहुई प्रांत में चीन, अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच त्रिपक्षीय विदेश मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता की। पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी और अफगान अंतरिम सरकार के कार्यवाहक विदेश मंत्री मौलवी अमीर खान मोत्ताकी ने बैठक में भाग लिया। वांग यी ने कहा कि मौजूदा स्थिति में चीन, अफगानिस्तान और पाकिस्तान को त्रिपक्षीय सहयोग तंत्र को फिर से शुरू करना चाहिए और परस्पर सम्मान, समान परामर्श और पारस्परिक लाभ व जीत के आधार पर राजनीति, विकास और सुरक्षा के तीन क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देना चाहिए। कुरैशी और मोत्ताकी ने चीन-अफगानिस्तान-पाकिस्तान त्रिपक्षीय बैठक और अफगानिस्तान के पड़ोसी देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक के महत्व का सकारात्मक मूल्यांकन किया और बैठक की मेजबानी करने तथा समन्वय व अग्रणी भूमिका निभाने के लिए चीन को धन्यवाद दिया। कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान बाहरी दुनिया के साथ संपर्क मजबूत करने में अफगानिस्तान का समर्थन करता है, और अफगानिस्तान को लोगों की आजीविका में सुधार करने और अधिक समझ और समर्थन हासिल करने में मदद करने के लिए तैयार है। मोत्ताकी ने कहा कि अफगानिस्तान एक बार फिर चीन, पाकिस्तान और दुनिया के लिए गंभीर रूप से प्रतिबद्ध होने को तैयार है कि आतंकवादियों को कभी भी अन्य देशों और उनके नागरिकों के हितों को नुकसान पहुंचाने के लिए अफगानिस्तान के क्षेत्र का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही अफगानिस्तान के विकास और पुननिर्माण के लिए बहुमूल्य सहायता प्रदान करने के लिए चीन और पाकिस्तान को धन्यवाद भी दिया। (साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) –आईएएनएस एएनएम




