back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रूस के राष्ट्रपति चुनाव में व्लादिमीर पुतिन की बंपर मतों से जीत, मतदान केंद्रों में विरोध के बावजूद बड़ी सफलता

Russia Presidential Election: राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को रूस में हुए चुनाव में रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल हुई है। वे फिर से और मजबूती के साथ सत्ता में आ गए हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को रूस में हुए चुनाव में रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल हुई है। वे फिर से और मजबूती के साथ सत्ता में आ गए हैं। व्लादिमीर पुतिन अब पांचवीं बार रूस के राष्ट्रपति बनने जा रहे हैं। वहीं इस चुनाव में उनके विरोधियों ने भारी संख्या में मतदान केन्द्रो में विरोध प्रदर्शन भी किया था। रविवार को हुए इस मतदान में व्लादिमीर पुतिन की भारी मतों से जीत हुई है। वहीं अमेरिका ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की जीत को गलत तरीके से हुए वोटो के कारण बताया। अमेरिका का कहना है कि वोटिंग स्वतंत्र नहीं थी और न ही निष्पक्ष थी।

रूस के राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों का हाल

मिली जानकारी के अनुसार पुतिन को 60% क्षेत्रो में वोटो की गणना के बाद 87.98% वोट हासिल हुए थे। एग्जिट पोल में भी इस तरह के ही अनुमान लगाए जा रहे थे। वहीं एक एग्जिट पोल के अनुसार राष्ट्रपति पुतिन को इस चुनाव में 87.8% वोट मिलने की उम्मीद है। यह सोवियत इतिहास के बाद राष्ट्रपति पुतिन के नाम भारी मतों से जीत हासिल करने वाले नेता के रूप में है। एग्जिट पोल ने पहले ही इन नतीजों का सही सही अनुमान लगा लिया था। रूस के चुनाव अधिकारियों के अनुसार कुल 74.22 प्रतिशत मत डाले गए है, जो कि वर्ष 2018 के मत प्रतिशत( 67.5 %) से भी आगे है।

दूसरे नंबर पर आने वाले निकोलाई खारितोनो हैं

रूस के चुनावी नतीजों के अनुसार राष्ट्रपति पुतिन पांचवी बार राष्ट्रपति बनने जा रहे हैं, जिसके अनुसार उन्होंने अपना आगे का पूरे 6 साल का राष्ट्रपति का कार्यकाल सुरक्षित कर लिया है। इस प्रकार पुतिन का रुस के 200 वर्षो से अधिक के इतिहास में सबसे अधिक समय तक शासन करने वाले नेता के रूप में रिकॉर्ड बनने जा रहा है। इस प्रकार राष्ट्रपति पुतिन जोसेफ स्टालिन से आगे निकल गए हैं। अभी तो ये प्रारंभिक नतीजे ही है और इसके अनुसार पुतिन इस चुनाव को जीतते हुए नंबर एक में हैं। वहीं रूस में हुए इस राष्ट्रपति चुनाव में दूसरे नंबर पर आने वाले कम्युनिस्ट उम्मीदवार निकोलाई खारितोनो हैं। इसके अलावा व्लादिस्लाव दावानकोव तीसरे और लियोनिद स्लटस्की चौथे नंबर पर हैं। वाक्य में यह पुतिन की बहुत बड़ी जीत है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

ईरान से तनाव के बीच ट्रंप ने की बड़ी तैयारी, भेजा सबसे बड़ा एयरक्राफ्ट कैरियर, जानें क्‍या है इरादा?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को स्पष्ट कर दिया कि...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...