back to top
25.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के घर पर हमला, संदिग्ध को हिरासत में लिया गया

वाशिंगटन स्थित उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के आवास पर पत्थरबाजी की घटना हुई है। हमले के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के ओहायो स्थित आवास पर रात के समय फायरिंग की घटना हुई। यरुशलम पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, यह हमला उनके सिनसिनाटी स्थित घर पर हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है। फॉक्स19 नाउ के सूत्रों के अनुसार, सीक्रेट सर्विस के एजेंटों ने रात 12:15 बजे किसी व्यक्ति को घर से भागते हुए देखा, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई की गई। फिलहाल हमले की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है और सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू की गहन जांच कर रही हैं।

घटना के वक्त जेडी वेंस अपने सरकारी आवास में मौजूद नहीं थे, लेकिन घर की खिड़कियां तबाह हो चुकी थीं। स्थानीय मीडिया की तस्वीरों में नुकसान साफ दिखाई दे रहा है। सीक्रेट सर्विस के प्रवक्ता ने कहा है कि हर सुराग की जांच की जा रही है और अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह हमला किसी अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन, जैसे वेनेजुएला से जुड़ा है या सिर्फ कोई आपराधिक वारदात थी।

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने मादुरो के खिलाफ अमेरिकी ऑपरेशन में अहम भूमिका निभाई थी। ट्रंप प्रशासन पर सवाल उठने के बाद वेंस ने मोर्चा संभाला और साफ कर दिया कि वेनेजुएला से अमेरिका में कोकीन की सप्लाई हो रही थी। उन्होंने बताया कि मना करने के बावजूद तस्कर सक्रिय थे और उन्होंने इस खतरे का सामना करते हुए कार्रवाई सुनिश्चित की। वेंस ने कहा कि कम्युनिस्ट शासन ने अमेरिका के अधिकार छीने, लेकिन अब इसे वापस पाया गया है। उनका कहना था कि ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिका एक बार फिर महाशक्तिशाली बनेगा और किसी को भी अपना दबदबा बनाए रखने नहीं दिया जाएगा।

ओहायो में जन्म और संघर्षपूर्ण बचपन

जेडी वेंस का जन्म 2 अगस्त 1984 को ओहायो के मिडिलटाउन में हुआ। उनका बचपन आसान नहीं था—मां नशे की लत से जूझती रहीं और पिता का साया जल्दी उठ गया। ऐसे में उनके दादा-दादी ने उनकी परवरिश का जिम्मा उठाया। इन मुश्किलों के बावजूद वेंस ने हार नहीं मानी और कड़ी मेहनत से अपने जीवन की दिशा तय की।

मरीन से शिक्षा तक का साहसिक सफर

वेंस ने अमेरिका में अपनी पहचान बनाने के लिए मरीन कॉर्प्स में भी नौकरी की और इराक में ड्यूटी का अनुभव प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी और येल लॉ स्कूल से पढ़ाई पूरी की, जो उनके मजबूत करियर की नींव साबित हुई।

सिलिकॉन वैली में बिजनेस अनुभव

शिक्षा पूरी करने के बाद वेंस ने सिलिकॉन वैली में वेंचर कैपिटलिस्ट के रूप में काम किया। यहां उन्होंने बिजनेस और फाइनेंस की दुनिया का अनुभव हासिल किया और अपने नेटवर्क का विस्तार किया, जिससे उनके नेतृत्व कौशल और रणनीतिक सोच को मजबूती मिली।

राजनीति में कदम और सफलता

साल 2022 में जेडी वेंस ने सीनेट के लिए चुनाव लड़ा और विजयी रहे। उनके संघर्ष और मेहनत की कहानी यह दर्शाती है कि कठिनाइयों और चुनौतियों के बावजूद दृढ़ निश्चय और मेहनत से कोई भी व्यक्ति अपनी मंज़िल तक पहुँच सकता है।

उषा चिलुकुरी से शादी और परिवार

जेडी वेंस की पत्नी उषा चिलुकुरी हैं, जो भारतीय मूल की वकील हैं। येल विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान उषा ने ग्रुप डिस्कशन आयोजित करने में वेंस की मदद की, इसी दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ीं और धीरे-धीरे प्यार में बदल गईं। 2014 में दोनों ने शादी करने का फैसला किया। इस दंपति के तीन बच्चे हैं—इवान, विवेक और मीराबेल। वेंस अपने परिवार के साथ जून 2025 में भारत भी आए थे, जहां उन्होंने पत्नी और बच्चों के साथ समय बिताया।

Advertisementspot_img

Also Read:

कोर्ट के फैसले के बाद ट्रंप ने उठाया बड़ा कदम, दुनिया भर के आयात पर 10% नया शुल्क किया लागू

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । अमेरिका की न्यायपालिका से झटका मिलने के तुरंत बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी व्यापार नीति को लेकर सख्त रुख...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...