back to top
19.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Trump होते तो युद्ध नहीं होता: बहुचर्चित बैठक में बोले पुतिन- रूस आने का दिया न्योता तो चौंक उठे डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की अलास्का में हुई मुलाकात ने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की अलास्का में हुई मुलाकात ने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा। बैठक के अंत में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पुतिन ने अचानक ट्रंप को रूस आने का न्योता दे दिया।

अलास्का में हुई बहुचर्चित बैठक

अलास्का में हुई इस बैठक में दोनों नेताओं ने आपसी संबंधों, सहयोग और खासकर यूक्रेन युद्ध पर चर्चा की। प्रेस कॉन्फ्रेंस केवल 12 मिनट चली और इसमें पत्रकारों से सवाल नहीं लिए गए।

नेक्स्ट टाइम इन मॉस्को

प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म होते समय ट्रंप ने पुतिन से कहा, जल्द मिलेंगे। इस पर पुतिन ने अंग्रेजी में जवाब दिया, नेक्स्ट टाइम इन मॉस्को। ट्रंप मुस्कुराए और बोले ओह, दैट्स एन इंट्रेस्टिंग वन। पुतिन ने अलास्का को अमेरिका-रूस के साझा इतिहास का हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि द्वितीय विश्व युद्ध में दोनों देश साथ लड़े थे। साथ ही माना कि पिछले कुछ सालों में रिश्ते कठिन दौर से गुजरे हैं, लेकिन आमने-सामने मुलाकात जरूरी थी।

यूक्रेन पर गहन चर्चा

बातचीत का बड़ा हिस्सा यूक्रेन युद्ध पर रहा। पुतिन ने कहा कि ट्रंप संघर्ष की असली वजह समझना चाहते हैं और यही सकारात्मक संकेत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि बनी सहमति से यूक्रेन में शांति बहाल होगी। पुतिन ने आरोप लगाया कि यूरोप और यूक्रेन वार्ता में अड़चन डालते रहे हैं। पुतिन ने दावा किया कि अगर 2022 में ट्रंप राष्ट्रपति होते तो यूक्रेन युद्ध शुरू ही नहीं होता। उन्होंने ट्रंप के दोस्ताना और भरोसेमंद रवैये की भी तारीफ की और कहा कि आर्कटिक क्षेत्र में रूस-अमेरिका सहयोग की संभावनाएं हैं। ट्रंप ने कहा कि वे जल्द ही नाटो और यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की से बात करेंगे। उन्होंने बताया कि कई मुद्दों पर सहमति बनी है, लेकिन कुछ अहम बिंदु अभी भी बाकी हैं। ट्रंप के मुताबिक कोई सौदा तब तक नहीं होता जब तक पूरा सौदा न हो। बैठक सकारात्मक माहौल में खत्म हुई। पुतिन ने ट्रंप को रूस आने का न्योता दिया और इशारा किया कि आगे भी बातचीत जारी रहेगी। अब दुनिया की नजरें अगली मुलाकात और यूक्रेन संकट में किसी ठोस हल पर टिकी हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

डोनाल्ड ट्रंप का Section 301: क्या है ये कानून, जिससे भारत-चीन सहित 16 देशों पर पड़ सकता है असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका में Donald Trump प्रशासन ने भारत, चीन और बांग्लादेश समेत 16 बड़े व्यापारिक साझेदार देशों के खिलाफ नई जांच शुरू...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...