back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूएस के ओक्लाहोमा में लगभग सभी गर्भपात पर प्रतिबंध लगाने का बना कानून

ह्यूस्टन, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका में ओक्लाहोमा के रिपब्लिकन गवर्नर केविन स्टिट ने एक विधेयक पर हस्ताक्षर किए हैं जो लगभग सभी तरह के गर्भपात को कानून की नजर में अवैध बना देगा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने मंगलवार को स्टिट का हवाला देते हुए कहा कि हम चाहते हैं कि ओक्लाहोमा देश में सबसे अधिक जीवन-समर्थक राज्य बने। हम ओक्लाहोमा राज्य में गर्भपात को रोकना चाहते हैं। राज्यपाल ने कहा कि मुझे पता है कि इस बिल को उदारवादी लोग तुरंत चुनौती देंगे। बिल पास होने के बाद कानून के तहत, राज्य में गर्भपात करना एक घोर अपराध बन जाएगा, जिसमें 10 साल तक की जेल और 100,000 डॉलर का जुर्माना लगाया जा सकता है। यह सिर्फ मां की जिंदगी बचाने के लिए किए गए चिकित्सा आपातकाल में गर्भपात की अनुमति देगा। मंगलवार को जारी एक बयान में, व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जेन साकी ने अमेरिकी कांग्रेस से महिला स्वास्थ्य संरक्षण अधिनियम पारित करने का आग्रह करते हुए इसकी निंदा की। उन्होंने कहा कि कोई गलती न करें। ओक्लाहोमा में आज की कार्रवाई महिलाओं के अधिकारों पर हमला करने वाली कर्रवाई का हिस्सा है। बाइडेन प्रशासन ओक्लाहोमा और देश भर में महिलाओं के साथ अपनी स्वतंत्रता की रक्षा के लिए लड़ाई में साथ खड़ा रहेगा। प्रतिबंधात्मक गर्भपात कानून पारित करने वाले अमेरिकी राज्यों की संख्या हाल के वर्षों में बढ़ी है। पिछले महीने, एरिजोना और केंटकी राज्यों ने गर्भपात पर 15 सप्ताह के प्रतिबंध को मंजूरी देने के लिए मतदान किया, जबकि इडाहो के गवर्नर ब्रैड लिटिल ने एक कानून पर हस्ताक्षर किए जो लगभग छह सप्ताह की गर्भावस्था के बाद गर्भपात पर प्रतिबंध लगाता है। स्थानीय मीडिया रिपोटरें के अनुसार, दक्षिण डकोटा और टेनेसी जैसे राज्यों ने भी ऐसा कानून पारित किया है। –आईएएनएस एमएसबी/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

यशस्वी नाम का मतलब -Yashasvi Name Meaning

Yashasvi Name Meaning – यशस्वी नाम का मतलब: Famous/प्रसिद्ध Origin...

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵