back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूएस में कोविड-19 मृत्यु का आंकड़ा 1918 के फ्लू से होने वाली मौतों से ज्याद्रा

वाशिंगटन, 21 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिका में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 675,000 को पार कर गई है, जो कि 1918 के इन्फ्लूएंजा महामारी से हुई अनुमानित मौतों से ज्यादा हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के आंकड़ों का का हवाला देते हुए सोमवार को बताया, शाम 4:21 बजे तक कोविड-19 के कारण 675,446 अमेरिकी मारे जा चुके थे। देश में कुल कोविड -19 मामले 4.2 करोड़ से ज्यादा हैं। देश वर्तमान में नए डेल्टा वायरस की एक और लहर का सामना कर रहा है, जिससे मृत्यु दर में वृद्धि जारी रहने की उम्मीद है। सेंटर फॉर डिजीज नियंत्रण एवं रोकथाम, के पूर्व प्रमुख टॉम फ्रिडेन ने ट्वीट कर 13 सितंबर को बताया, अमेरिका में कोविड से होने वाली मौतों की संख्या इस महीने 1918 फ्लू महामारी के टोल को पार कर जाएगी। रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्रों के अनुसार, 1918 के फ्लू ने अनुमानित 675,000 अमेरिकियों की जान ले ली थी। इसे हाल के इतिहास में अब तक की सबसे घातक महामारी माना जा रहा था। –आईएएनएस एसएस/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Oscars 2026 Winners: 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में किसका चला जादू, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मनोरंजन जगत के सबसे प्रतिष्ठित...

Kerala Assembly Election 2026: केरल में LDF के साथ चुनाव लड़ेगी RJD, तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Tejashwi Yadav ने आगामी केरल विधानसभा...

हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, Sensex-Nifty कभी लाल तो कभी हरे निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार,...