back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वेनेजुएला की राजधानी काराकास पर अमेरिकी एयर स्ट्राइक, ट्रंप का दावा- मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़ा गया

वेनेजुएला की राजधानी काराकास में अमेरिकी हवाई हमलों के बाद सात जगहों पर जोरदार धमाके हुए, जिससे शहर में अफरा-तफरी मच गई और कई इलाकों में बिजली गुल हो गई।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क।  वेनेजुएला की राजधानी काराकास एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय सुर्खियों में है। राजधानी में हुए भीषण धमाकों ने पूरे शहर को दहला दिया। स्थानीय मीडिया, अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक काराकास के कई रणनीतिक इलाकों में अमेरिका ने हवाई हमले किए गए हैं।

ट्रंप का दावा- मादुरो को गिरफ्तार किया गया


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक चौंकाने वाला दावा करते हुए घोषणा की है कि अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया  फ्लोर्स को हिरासत में ले लिया है। यह घटनाक्रम वेनेजुएला की राजधानी काराकस में हुए उन संदिग्ध हवाई हमलों और धमाकों के बाद आया है, जिसकी खबरें पिछले कुछ घंटों से अंतरराष्ट्रीय मीडिया की सुर्खियों में बनी हुई थीं।

धमाका स्थानीय समयानुसार रात करीब 1:50 बजे हुआ


रात के सन्नाटे को चीरते हुए हुए इन धमाकों से राजधानी में अफरा-तफरी मच गई। पहला धमाका स्थानीय समयानुसार रात करीब 1:50 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाके इतने तेज थे कि कई इलाकों में घरों की खिड़कियां तक हिल गईं। कुछ ही मिनटों के भीतर शहर के अलग-अलग हिस्सों से तेज विस्फोटों की आवाजें सुनाई देने लगीं। धमाकों के बाद राजधानी के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे अंधेरे में डूबे शहर की स्थिति और भयावह हो गई।

लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए


अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धमाकों के बाद काराकास की सड़कों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए और सुरक्षित जगहों की तलाश करने लगे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में रात के आसमान में धुएं के बड़े-बड़े गुबार उठते दिखाई दे रहे हैं। कुछ वीडियो में धुएं के नीचे नारंगी रंग की चमक नजर आती है, जिसके तुरंत बाद जोरदार विस्फोट होता है।

वेनेजुएला की सेना के लिए रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माने जाते हैं ठिकाने


एक प्रेस रिपोर्ट के अनुसार, राजधानी में कम से कम सात अलग-अलग जगहों पर धमाके हुए हैं। इसके साथ ही कई फाइटर जेट्स को काराकास के ऊपर उड़ान भरते हुए देखा गया। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि शहर के पश्चिमी हिस्से में स्थित वेनेजुएला के सबसे अहम सैन्य ठिकाने ‘फोर्ट टिउना’ और ‘ला कार्लोटा’ एयरबेस के आसपास जोरदार धमाके हुए। ये दोनों ठिकाने वेनेजुएला की सेना के लिए रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माने जाते हैं।


धमाकों के बाद यातायात व्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित हुई। कई मुख्य सड़कों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया, जबकि सुरक्षा एजेंसियों की गाड़ियां पूरे शहर में गश्त करती नजर आईं। हालांकि अब तक किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इस घटना ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में भी हलचल मचा दी है।


इस घटना ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में भी हलचल मचा दी है। कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करते हुए कहा, “इस समय काराकास पर बमबारी की जा रही है। दुनिया को सतर्क हो जाना चाहिए। वेनेजुएला पर हमला हुआ है और मिसाइलों से बमबारी की जा रही है। OAS और संयुक्त राष्ट्र को तुरंत आपात बैठक बुलानी चाहिए।” उनके इस बयान के बाद पूरे लैटिन अमेरिका में चिंता और तनाव का माहौल बन गया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

कोर्ट के फैसले के बाद ट्रंप ने उठाया बड़ा कदम, दुनिया भर के आयात पर 10% नया शुल्क किया लागू

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । अमेरिका की न्यायपालिका से झटका मिलने के तुरंत बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी व्यापार नीति को लेकर सख्त रुख...
spot_img

Latest Stories

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...