नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यूनाइटेड किंगडम राजनीतिक बदलाव की कगार पर खड़ा है। कीर स्टारमर की लेबर पार्टी के सत्ता में आने की उम्मीद है। दरअसल ब्रिटेन में 4 जुलाई को मतदान हुआ था। अब मतगणना चल रही है जिसमें मुख्य विपक्षी लेबर पार्टी जीत की ओर बढ़ रही है। अभी तक आए रुझानों में लेबर पार्टी 166 सीटें जीत चुकी है। जबकि सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी अभी तक सिर्फ 28 सीटें ही जीत पाई है। वहीं लिबरल डेमोक्रेट्स ने अभी तक 16, एसएनपी ने 2 और रिफॉर्म यूके ने दो सीटों पर जीत दर्ज की है।
14 सालों में कंजर्वेटिव्स को सबसे खराब हार का करना पड़ रहा सामना
प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के नेतृत्व वाले कंजर्वेटिव्स को पिछले 14 सालों में अपने सबसे खराब हार का सामना करना पड़ रहा है। इस बात पर एग्जिट पोल ने भी मुहर लगा दी थी। एग्जिट पोल में लेबर पार्टी को जहां 410 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया था। वहीं कंजर्वेटिव्स को सिर्फ 131 सीटें ही मिल रही थी। बता दें कि यूके में 650 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। जिसमें बहुमत के लिए 326 सीटें लाना आवश्यक है।
स्कॉटलैंड में भी जीत रही लेबर पार्टी
स्कॉटलैंड में भी लेबर पार्टी जीत रही है। सूत्रों के मुताबिक वहां लेबर पार्टी 30 से ज्यादा सीटें जीत सकती है। लेबर पार्टी के स्कॉटिश नेता अनस अनवर ने बोला कि हमें यह यकीन है कि हम स्कॉटलैंड में भी बहुमत हासिल करेंगे। हमारी प्राथमिकता 14 साल के कंजर्वेटिव शासन को खत्म करना है।
कल इस्तीफा देंगे ऋषि सुनक
इसी दौरान लेबर पार्टी के नेता किएर स्टार्मर ने कहा कि मतदाताओं ने फैसला सुना दिया है कि वो बदलाव के लिए तैयार हैं। स्टार्मर अपनी सीट पर भी चुनाव जीत गए हैं। पार्टी की जीत के बाद वो ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री होंगे। वहीं हार की आशंका के बीच ऋषि सुनक ने कहा है कि वो कल इस्तीफा सौंप देंगे।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





