back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ट्विटर के सीईओ जैक डॉर्सी ने 2.9 मिलियन डॉलर में बेचा ट्वीट

सुप्रभा सक्सेना सैन फ्रांसिस्को, 23 मार्च (हि.स.)। ट्विटर के सीईओ जैक डॉर्सी ने अपना पहला ट्वीट 2.9 मिलियन डॉलर में बेच दिया है। उन्होंने दो हफ्ते पहले इसकी डिजिटल नीलामी की घोषणा की थी। यह ट्वीट साल 2006 का है जिसमें उन्होंने अपने अकाउंट को सेटअप करने की बात कही है। वैल्युएबल्स बाय सेंट नामक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इस ट्वीट की नीलामी की गई और ब्रिज ओरेकल के सीईओ सीना एस्तावी ने इसे खरीदा है। इस 15 साल पुरानी पोस्ट को एनएफटी के रूप में बेचा गया है जो इसकी प्रमाणिकता की पुष्टि करता है। डॉर्सी ने बताया कि उन्होंने पहले ही घोषणा की थी कि इसको बेचने के बाद मिलने वाली धनराशि वह दान कर देंगे और उस संस्था को देंगे जो कोरोना के दौरान आर्थिक रूप से कमजोर हुए लोगों की मदद करती है। उन्होंने सोमवार को बिटकॉइन की रसीद को ट्वीट करते हुए कहा कि राशि का 95% प्रतिशत ट्वीट के असली हकदार को दिया जाएगा और बाकी ट्विटर को। साथ ही यह सारी धानराशि दान में दे दी जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार

Advertisementspot_img

Also Read:

Avatar Fire and Ash: जेम्स कैमरून की फायर एंड ऐश पर ट्विटर की बहस, जानें रिएक्शन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जेम्स कैमरून की बहुप्रतीक्षित फिल्म Avatar: Fire and Ash 19 दिसंबर 2025 को भारत में सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई। यह फ्रैंचाइज़ी...
spot_img

Latest Stories

200MP कैमरे वाला Samsung Galaxy S25 Ultra हुआ सस्ता, Flipkart पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट, जानिए कितनी होगी बचत?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने...

Shiv Thakare ने जीता The 50 का खिताब, फैन को मिली प्राइज मनी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द 50 शो' (The 50)...

Stock Market Today: हफ्ते की पहले दिन गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, Sensex 1400 अंक टूटा; nifty भी फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सोमवार, 23 मार्च को भारतीय शेयर...

Gold-Petrol Today: सोना गिरा, चांदी कमजोर; जानें पेट्रोल-डीजल आज कहां महंगा और कहां सस्ता

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵