back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तुर्की ने 197 अवैध अप्रवासियों, 10 संदिग्ध तस्करों को हिरासत में लिया

अंकारा, 12 फरवरी (आईएएनएस)। तुर्की के सुरक्षा बलों ने पश्चिमी प्रांत इजमिर में 197 अवैध अप्रवासियों और 10 संदिग्ध मानव तस्करों को हिरासत में लिया है। ये जानकारी टीआरटी ब्रॉडकॉस्टर की रिपोर्ट से सामने आई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने टीआरटी रिपोर्ट के हवाले से कहा कि अप्रवासियों, जिनकी राष्ट्रीयता का तुरंत पता नहीं चला, उन्हें इटली की ओर जाने वाली एक नाव पर हिरासत में लिया गया, जबकि संदिग्ध मानव तस्करों को नाव और जमीन पर पकड़ लिया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, छापेमारी में मानवरहित हवाई वाहनों का इस्तेमाल किया गया। यूरोप जाने के रास्ते में शरण चाहने वालों के लिए एक प्रमुख पारगमन बिंदु के रूप में तुर्की 40 लाख से ज्यादा शरणार्थियों की मेजबानी करता है, जिनमें से 37 लाख सीरियाई हैं। तुर्की के अधिकारियों ने पहले घोषणा की है कि वे अब अकेले इस मुद्दे का सामना नहीं कर सकते हैं और यूरोपीय देशों से ज्यादा जिम्मेदारी लेने का आग्रह किया। –आईएएनएस एसएस/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Who is Aryaman Birla: RCB के नए चेयरमैन बने आर्यमन बिड़ला, जानिए क्रिकेट से बिजनेस तक का सफर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले...

दिल्ली की इन जगहों में कर सकते हैं प्री वेडिंग शूट, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शादी का मौसम शुरू होने...

Vastu Tips: तरक्की पाने के लिए रखें इन वास्तु उपायों का ध्यान, तरक्की हो जाएगी डबल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) घर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵