back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Asian Games: आज का दिन भारत के लिए अहम, हॉकी में पाक से मुकाबला, मीराबाई चानू और लवलीना से भी ‘सोने’ की उम्मीद

Asian Games 2023 Live: चीन में जारी एशियन गेम्स में भारत के युवा निशानेबाजों का सोना जीतने का सिलसिला जारी है। गेम्स के सातवें दिन आज भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) गोल्ड मेडल के लिए आमने-सामने होंगे।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चीन में जारी एशियन गेम्स में भारत के युवा निशानेबाजों का सोना जीतने का सिलसिला जारी है। गेम्स के सातवें दिन आज भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) गोल्ड मेडल के लिए आमने-सामने होंगे। एथलेटिक्स से भी कई पदक मिलने की उम्मीद है। मीराबाई चानू भी गोल्ड के लिए एक्शन में होंगी। लवलीना से भी बॉक्सिंग में मेडल की उम्मीद है। भारत पदक तालिका में आठ स्वर्ण, 12 रजत और 13 कांस्य समेत 33 पदक जीतकर चौथे स्थान पर है। चीन 105 गोल्ड, 63 सिल्वर और 32 ब्रांज समेत 200 मेडल जीतकर शीर्ष पर है।

शूटिंग में अब तक 18 मेडल

भारतीय शूटरों ने दो गोल्ड और तीन सिल्वर का इजाफा कर अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। छह दिनों में भारतीय शूटरों ने छह गोल्ड और सात सिल्वर समेत 18 मेडल जीते हैं। इससे पहले एशियाई खेलों की निशानेबाजी स्पर्धा में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2006 दोहा खेलों में था। तब 14 पदक जीते थे।

महिला वॉलीबॉल पूल ए-भारत और उत्तर कोरिया का मैच

भारतीय महिला वॉलीबॉल टीम ने पूल ए मुकाबले में उत्तर कोरिया के खिलाफ पहला सेट 25-23 से जीत लिया है। भारत के लिए सूर्या ने सर्वाधिक आठ अंक बनाए।

भारत 1 – 0 उत्तर कोरिया (25-23)

महिला हेप्टाथलॉन

ऊंची कूद–बर्मन ने 1.70 मीटर दूरी तय की। बर्मन के लिए एक और सफल प्रयास। पहले स्थान पर बने रहने के लिए 1.70 मीटर आसानी से पार किया, लेकिन वह अगले प्रयास में 1.73 अंक हासिल करने में कामयाब नहीं हो सकीं।

कुराश: पिंकी बलहारा ने 52 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। भारत की पिंकी बलहारा ने दक्षिण कोरिया की ये जू ली पर 5-3 से जीत के साथ कुराश महिला 52 किग्रा के क्वार्टरफाइनल में क्वालीफाई किया। आज ही क्वार्टर फाइनल खेला जाएगा।

7वें दिन के अब तक रिजल्ट

शूटिंग: सरबजोत/दिव्या- फाइनल में

जेसविन और मुरली- लंबी कूद (फाइनल)

ज्योति और नित्या- 100 मीटर बाधा दौड़ (फाइनल)

जिन्सन और अजय- 1500 (फ़ाइनल)

अदिति (गोल्फ) आगे चल रही।

एशियाई खेलों की मेडल टैली। today_score.jpg

शूटिंग

भारतीय महिला ट्रैप निशानेबाजों ने क्वालीफिकेशन में गेम रिकॉर्ड बनाया है। मनीषा कीर, राजेश्वरी कुमारी एवं प्रीति रजक की तिकड़ी क्वालीफिकेशन में गेम रिकॉर्ड के साथ आगे चल रही।मिश्रित टीम 10 मीटर एयर पिस्टल में मेडल पक्का है। सरबजोत सिंह और दिव्या केटी की जोड़ी ने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया है। चीन के खिलाफ उनका गोल्ड मेडल मैच सुबह 9:05 बजे शुरू होगा।

पुरुष स्पीड स्केटिंग 10000 मीटर फाइनल

आनंद कुमार वेलकुमार और सिद्धांत राहुल कांबले छठे और सातवें स्थान पर हैं। आनंद ने 15:40.978 का समय निकाला। सिद्धांत ने 15:57.944 समय लिया। दक्षिण कोरिया की ब्योनही जियोंग ने 15:39.867 के समय के साथ गोल्ड मेडल जीता।

पुरुषों की लंबी कूद

श्रीशंकर के बाद एल्ड्रिन ने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। जेसविन एल्ड्रिन का 7.67 का तीसरा प्रयास उन्हें अपनी हीट में दूसरे स्थान पर रहने के बाद लंबी कूद फाइनल में पहुंचाने के लिए पर्याप्त था। मुरली श्रीशंकर ने 7.97 मीटर की पहली छलांग 7.90 मीटर क्वालीफिकेशन कट-ऑफ से अधिक होने पर सीधे फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

टी20 वर्ल्ड कप से पहले नया विवाद! पाक टीम काली पट्टी पहनकर उतरेगी, ICC नियम क्या कहते हैं?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपनी फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन इसी बीच एक इंस्टाग्राम वीडियो...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...