back to top
15.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

23 मई को तिब्बत की 70 वीं वर्षगांठ

बीजिंग, 19 मई (आईएएनएस)। इस वर्ष 23 मई को तिब्बत स्वायत्त प्रदेश की शांतिपूर्ण मुक्ति की 70वीं वर्षगांठ है। पिछले 70 सालों में चीन की केंद्र सरकार और समूचे देश की जनता के मजबूत समर्थन के तहत तिब्बत में विभिन्न जातियों के लोगों ने एकजुट होकर बड़ी कोशिश के साथ विकास के क्षेत्र में एक से बढ़कर एक काम किए। पिछले 70 सालों में तिब्बत में जमीन-आसमान का बड़ा परिवर्तन हुआ है। वर्तमान में तिब्बत का विकास इतिहास में सबसे सुनहरे दौर से गुजर रहा है। कुल क्षेत्रीय उत्पादन में लगातार बीस सालों में दोहरे अंकों की वृद्धि कायम रही है। सन 1959 में तिब्बत की जनसंख्या केवल 12 लाख 28 हजार थी, लेकिन 2018 में आबादी 34 लाख 38 हजार से अधिक हो गई। इनमें तिब्बती जाति की जनसंख्या कुल आबादी का 90 प्रतिशत से ज्यादा है। तिब्बती लोगों की औसत जीवन प्रत्याशा बढ़कर 70.6 वर्ष तक हो गई है। साल 2020 में, तिब्बत की सभी गरीब काउंटियों को गरीबी की दलदल से पूरी तरह से मुक्ति मिली, यहां ऐतिहासिक तौर पर पूर्ण गरीबी को खत्म किया गया। गत वर्ष तिब्बत में प्रति व्यक्ति प्रयोज्य आय 21 हजार 744 तक पहुंच गई, जिसमें साल 2019 की तुलना में 11.5 प्रतिशत का इजाफा हुआ। वर्तमान में तिब्बत में किसानों और चरवाहों की आय ज्यादा से ज्यादा बढ़ रही है। आंकड़ों के मुताबिक, तिब्बत स्वायत्त प्रदेश में किसानों और चरवाहों की संख्या यहां की कुल जनसंख्या का 68.5 प्रतिशत है। इधर के सालों में, राष्ट्र की रोजगार संवर्धन से गरीबी उन्मूलन वाली नीति के सहारे तिब्बत में तमाम युवा किसान और चरवाहे खेती का काम या पशुपालन का काम छोड़कर शहरों व कस्बों में जा बसे हैं। वे औद्योगिक श्रमिक या सेवा कर्मी बन गए हैं। अब तक, तिब्बत में 6 लाख 4 हजार किसानों और चरवाहों को स्थानांतरित रोजगार के मौके मिल चुके हैं। जबकि 4 अरब 54 करोड़ युआन की श्रमिक आय प्राप्त हुई। आज, तिब्बती लोगों के सुखमय जीवन वाली भावना लगातार बढ़ रही है। घर-घर बिजली पहुंच चुकी है और सड़कें भी बन गई हैं। एक-एक ग्रामीण सड़कों और उच्च-स्तरीय राजमार्गों के जुड़ने से पूरे स्वायत्त प्रदेश के यातायात में बड़ी सुविधा मिली है। बहुत से तिब्बती परिवारों के पास अपनी खुद की गाड़ी भी है। पारिवारिक जीवन गुणवत्ता बड़े हद तक उन्नत हो गई है। इंटरनेट के तेज विकास के चलते, पठार में रहने वाले लोग भी भीतरी इलाके के निवासियों की तरह घर बैठे ऑनलाइन खरीदारी कर सकते हैं। उनके लिए ऑनलाइन शॉपिंग और ऑनलाइन मार्केटिंग की सेवा उपलब्ध है। 70 सालों के विकास और निर्माण के चलते तिब्बत में जमीन-आसमान का बड़ा परिवर्तन हुआ है और तिब्बती लोगों के जीवन में दिन-दूनी रात-चौगुनी बदलाव हुआ है। वर्तमान में देश में 14वीं पंचवर्षीय योजना लागू की जा रही है। तिब्बत के विभिन्न जातियों के लोग भीतरी इलाके के अन्य प्रांतों और शहरों के लोगों के साथ मिलकर चीनी राष्ट्र के महान पुनरुत्थान के रास्ते पर आगे बढ़ता रहेंगे। तिब्बत का भविष्य और उज्जवल होगा। ( लेखक:थांग युआनक्वेइ – चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग ) –आईएएनएस आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

4 साल बाद यूपी को मिला स्थायी DGP, जानिए कौन हैं एलवी एंटनी देव कुमार जिन्हें मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के...

सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा: आम आदमी पर दोहरी मार, जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में आज आर्थिक मोर्चे पर...

Rani Mukerji को सांवले रंग की वजह से मिला रिजेक्शन, फिर यू पलट गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में 90's से...

Travel Tips: बिना देरी के निकल जाएं इन जगहों पर, सुंदर हरा -भरा दिखेगा नजारा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप कई दिनों से...

Vastu Tips: नवरात्रि के नौ दिनों तक करें ये खास उपाय, घर में बनी रहेगी सुख समृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navratri) शुरू हो गई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵