back to top
27.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सिएरा लियोन में घातक ईंधन टैंकर विस्फोट हादसे के बाद 3 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा

फ्रीटाउन, 8 नवंबर (आईएएनएस)। सिएरा लियोन के राष्ट्रपति जूलियस माडा बायो ने यहां बड़े पैमाने पर ईंधन टैंकर विस्फोट में 108 लोगों की मौत पर तीन दिनों का राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बायो ने कहा कि आने वाले दिनों में एक प्रेसिडेंशियल टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा, जो दुर्घटना की पूरी जांच करेगी। हमें इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से सीखना चाहिए। उन्होंने कहा, मैंने मृतकों को देखने और ईंधन टैंकर विस्फोट के बचे लोगों से मिलने के लिए अपनी विदेश यात्रा को कम कर दिया है। 5 नवंबर की रात पूर्वी फ्रीटाउन में एक ट्रक से टकराने के बाद भरे हुए ईंधन टैंकर में विस्फोट हो गया, जिसमें 108 लोगों की मौत हो गई और 92 अन्य घायल हो गए। पीड़ितों में से अधिकांश स्ट्रीट वेंडर और मोटरसाइकिल सवार थे। फुटेज और चश्मदीदों से पता चला कि जब टक्कर हुई, दोनों चालक अपने वाहनों से बाहर आ गए और रिसाव को दूर करने की कोशिश करते हुए निवासियों को घटनास्थल से दूर रहने की चेतावनी दी। –आईएएनएस एनपी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...

Parth Pawar और Raj Thackrey की मुलाकात से गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति, नए समीकरणों की अटकलें तेज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र की राजनीति में एक नई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵