नई दिल्ली, रफ्तार। नेटफ्लिक्स (Netflix) में बड़ा बदलाव हुआ है। अब यूजर्स को एड फ्री फिल्में और सीरीज देखने के लिए दूसरे एड फ्री मेंबरशिप लेनी पड़ेगी। इसका प्लान 15.49 डॉलर ( 1300 रुपए) और 22.99 डॉलर (1900 रुपए) प्रति महीना है। नेटफ्लिक्स ने पिछले साल (2023) में अमेरिका और यूके के नए ग्राहकों के लिए 11.99 डॉलर प्रति महीने का सबसे किफायती एड फ्री मेंबरशिप प्लान समाप्त किया था। अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई पोस्ट कर नए बदलाव ग्राहकों के लिए पेश किए गए हैं। यह बदलाव अमेरिकी यूजर्स के लिए है। मतलब अब वहां कनेटफ्लिक्स यूजरों के लिए प्लान महंगा हो जाएगा।े
बेसिक प्लान हुआ गायब
नेटफ्लिक्स subreddit पर स्क्रीनशॉट शेयर कर एक रेडिट यूजर ने नेटफ्लिक्स की नोटिफिकेशन दिखाया। उसमें उनसे योजनाओं को बदलने का रिक्वेस्ट किया गया है। स्क्रीनशॉट में बेसिक प्लान नहीं दिख रहा। ‘स्टैंडर्ड विद ऐड्स’ प्लान की कीमत 6.99 डॉलर (580 रुपए) प्रति महीना है। यह सबसे किफायती प्लान है।
यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
यूजर ने लिखा-आप (नेटफ्लिक्स) मुझे बता रहे कि मंथली प्लान लेने के बाद भी उन्होंने कुछ शो को पेवॉल के पीछे बंद कर दिया? मैं पहले से इस सर्विस के लिए भुगतान कर रहा हूं। मुझे और भुगतान करने की जरूरत क्यों पड़ी? जबकि, स्टैंडर्ड प्लान फुल HD में स्ट्रीमिंग बताता है और यूजर्स को एक साथ दो डिवाइस पर देखने की बात कहता है। प्रीमियम प्लान के ग्राहक 4K में एक साथ चार डिवाइस पर स्टीमिंग कर सकते हैं।
दुनियाभर में 40 मिलियन एक्टिव यूजर का दावा
नेटफ्लिक्स के एडवर्टाइजमेंट अध्यक्ष एमी रेनहार्ड ने बताया कि विज्ञापन समर्थित योजना यूजरों के बीच सबसे लोकप्रिय विकल्प है। इस विज्ञापन आधारित प्लान के अब दुनिया भर में 40 मिलियन एक्टिव यूजर हैं। पिछले साल यूजरों की संख्या 5 मिलियन था। नेटफ्लिक्स के सभी साइन-अप में से 40 फीसदी विज्ञापन-समर्थित प्लान से आते हैं।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:– www.raftaar.in





