back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अमेरिका में ब्याज दर बढ़ने से विश्व अर्थव्यवस्था और वित्तीय बाजारों को एक और झटके का सामना करना पड़ेगा

बीजिंग, 11 मई (आईएएनएस)। पिछले हफ्ते अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दर बढ़ाने और जून माह से बैलेंस शीट को सिकुड़ने की घोषणा की, जिसका मकसद आक्रामक मुद्रा सिकुड़न नीति से मुद्रास्फीती का मुकाबला करना है। इसने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय में व्यापक चिंता पैदा की है कि इसके परिणामस्वरूप विश्व अर्थव्यवस्था और वित्तीय बाजारों को एक और झटके का सामना करना पड़ेगा। अमेरीका सदैव यूएस डॉलर के आधिपत्य के सहारे संकट को दुनिया में स्थानांतरित करता रहा है। पहला, अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दर बढ़ाने से यूएस डॉलर के आकर्षण को उन्नत किया और नवोदित बाजार की पूंजी के बाहर जाने और मुद्रा के अवमूल्य होने के खतरे को बढ़ाया। दूसरा, यूएस डॉलर में मूल्य वृद्धि से अन्य मुद्रा अवमूल्य होगी, जिससे दूसरे देशों की खरीदारी शक्ति को कम भी किया जा सकेगा और विकासमान आर्थिक इकाइयों की कठिन आर्थिक पुनरुत्थान प्रक्रिया को बर्बाद किया जाएगा। वास्तव में यूएस डॉलर के आधिपत्य की स्थापना के बाद वैश्विक धन को काटने का यह पुराना साधन अमेरिका ने कई बार किया था। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर कम करने से नवोदित बाजार बहुत ज्यादा यूएस डॉलर को उधार लेते हैं, जबकि अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर बढ़ाने से विनिमय दर में डांवाडोल की स्थित पैदा होगी, यहां तक कि मुद्रा संकट या वित्तीय संकट पैदा हो सकेगा। सब से बड़ा वैश्विक आर्थिक इकाई होने के नाते अमेरिकी अर्थव्यवस्था में मंदी आने से जरूर भारी जोखिम लाया जाएगा। विश्व को इस खतरे से सतर्क रहना चाहिए। (साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) –आईएएनएस एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

ईरान से तनाव के बीच ट्रंप ने की बड़ी तैयारी, भेजा सबसे बड़ा एयरक्राफ्ट कैरियर, जानें क्‍या है इरादा?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को स्पष्ट कर दिया कि...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...