बीजिंग, 29 मार्च (आईएएनएस)। हाल ही में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 49वें सम्मेलन में चीन के कई सामाजिक संगठनों ने ऑनलाइन के तरीके से भाषण दिया। उन्होंने सक्रिय रूप से चीन में महिलाओं व बच्चों के अधिकारों व हितों की गारंटी से जुड़े विचार व अभ्यास का परिचय दिया। पेइचिंग शहर के गैर-सरकारी संगठन अंतर्राष्ट्रीय आदान-प्रदान संवर्धन संघ ने व्यापक रूप से इसका परिचय दिया कि पेइचिंग शीतकालीन ओलंपिक ने खेलों में महिलाओं का समान अधिकार आदि पक्षों में सकारात्मक योगदान दिया है। साथ ही, अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से महिलाओं के लिये समान अधिकार देने के लिये ज्यादा सहनशील सामाजिक वातावरण तैयार करने की अपील भी की गयी। चीनी अंतर्राष्ट्रीय आदान-प्रदान संघ ने शिनच्यांग में विभिन्न जातीय महिलाओं के अधिकारों व हितों की गारंटी से जुड़ी स्थिति बतायी। इस संघ के अनुसार शिनच्यांग में विभिन्न जातीय महिलाओं का विकास करने का वातावरण निरंतर रूप से सुधर रहा है। ज्यादा से ज्यादा महिलाओं ने शिनच्यांग के आर्थिक व सामाजिक निर्माण में भाग लिया है और वे समाज में महत्वपूर्ण भूमिका भी निभा रही हैं। (साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) –आईएएनएस एएनएम





