back to top
17.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चीन की रेड क्रॉस सोसायटी ने अफगान रेड क्रिसेंट सोसाइटी को सामग्री सहायता दी

बीजिंग, 17 मार्च (आईएएनएस)। अफगान रेड क्रिसेंट सोसाइटी को सहायता देने के लिए चीन की रेड क्रॉस सोसायटी का हैंडओवर समारोह 16 मार्च को अफगान रेड क्रिसेंट सोसाइटी के मुख्यालय में आयोजित हुआ। अफगानिस्तान स्थित चीनी राजदूत वांग यू, अफगान रेड क्रिसेंट सोसाइटी के अध्यक्ष हैरिस ने समारोह में भाग लिया। वांग यू ने कहा कि अफगानिस्तान को सामाजिक और लोगों के जीवन की दुर्दशा को कम करने में मदद करने के लिए चीन की रेड क्रॉस सोसायटी ने सक्रिय कार्रवाई की। पिछले साल दिसंबर में अफगानिस्तान को चिकित्सा देखभाल, लोगों की आजीविका और शिक्षा को कवर करने वाली सामग्री के दान के बाद, इस बार अफगानिस्तान को एक खेप का आटा का दान किया गया, जिससे हजारों परिवार अब भूखे नहीं रहेंगे। वर्तमान में कोविड-19 महामारी और अंतरराष्ट्रीय स्थिति के संयुक्त प्रभाव के कारण, अंतरराष्ट्रीय खाद्य मूल्य तेजी से बढ़ा है। चीन अभी भी बिना किसी हिचकिचाहट के अफगानिस्तान की मदद करता है। यह अफगान लोगों के प्रति चीनी सरकार और लोगों की ईमानदार मित्रता को प्रदर्शित करता है, और साथ ही साथ अफगानिस्तान के बुनियादी मानवाधिकारों, निर्वाह और विकास के अधिकार को सुनिश्चित करता है। चीन अफगानिस्तान को मानवीय सहायता प्रदान करना जारी रखने और अफगानिस्तान को आर्थिक पुनर्निर्माण में मदद करने के लिए तैयार है, और साथ ही संबंधित पक्षों से अफगानिस्तान की विदेशी संपत्ति को मुक्त करने और उन सभी को अफगान लोगों को वापस करने का आह्वान करता है। हैरिस ने कहा कि चीनी सरकार और चीन की रेड क्रॉस सोसायटी ने अफगानिस्तान में चिकित्सा देखभाल और लोगों की आजीविका जैसी बड़ी मात्रा में मानवीय आपूर्ति का दान दिया और अफगान लोगों की मदद करने में एक बड़ी भूमिका निभाई। चीन अफगानिस्तान का मित्रवत पड़ोसी देश है, चीन लंबे समय से सबसे कठिन समय में अफगानिस्तान का समर्थन और मदद करता रहा है, जिसके लिए अफगानिस्तान बहुत आभारी है। (साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग) (वनिता) –आईएएनएस एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: पार्टनर के साथ घूमने का बनाएं प्लान, यहां बिता सकेंगे सुकून के पल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...

Vastu Tips: घर में शांति और तरक्की बनाएं रखने के लिए करें ये वास्तु उपाय, नकारात्मकता होगा दूर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵