नई दिल्ली, रफ्तार। 9-10 सितंबर में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित हो रहे जी-20 सम्मेलन में भाग लेने कई देशों के नेतृत्वकर्ता आ चुके हैं। ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, जापान और इटली की भी प्रधानमंत्री आ गए हैं। इन विदेशी मेहमानों के मेन्यू भी तैयार हुई है।दिल्ली के टॉप होटलों में कमरे बुक हैं।
इंडिया गेट थीम पर बनेगी चाकलेट
लोकल मिठाइयों से भी सजेगी मेहमानों की थाली
मेहमानों के लिए ताज होटल ने अलग व्यवस्था की है। यहां मेहमानों की थाली में देश के लोकल डिश मिलेंगी। थाली में नान खटाई और गुलकंद लड्डू, काजू-कतली और ओट रहेगा। नॉनवेज में अवधी मुर्ग कोरमा, भुना गोश्त और हैदराबादी गोश्त बिरयानी मेहमानों को परोसी जाएगी।
मिलेट से बनी चीजों पर जोर
मेहमानों को भारत में मिलेट से बनी चीजें भी खिलाई जानी है। इनमें रागी इडली, लैंब विथ मिलेट सूप, मुर्ग बादाम और चौलाई कोरमा, नरगिसी कोफ्ता, मिलेट खीर शामिल हैं। बता दें पीएम मोदी ने दुनियाभर में मिलेट को काफी प्रमोट किया है। भारत ने इसे श्री अन्न नाम दिया है। पीएम मोदी कई बार इसके फायदे बता चुके हैं। लोगों से अपील भी की है कि लोग खाने में मोटे अनाज का इस्तेमाल जरूर करें।




