back to top
26.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन का ज्यादा संक्रामक वेरिएंट अमेरिका में फैला हुआ है : रिपोर्ट

वाशिंगटन, 23 फरवरी (आईएएनएस)। संक्रामक रोग विशेषज्ञ अमेरिका में फैल रहे वेरिएंट ओमिक्रॉन के और भी ज्यादा संक्रामक वेरिएंट पर कड़ी नजर रख रहे हैं, जिससे देश में सामान्य स्थिति में नहीं लौटने की चिंता बढ़ गई है। ये जानकारी एक मीडिया की रिपोर्ट से सामने आई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने नेशनल पब्लिक रेडियो (एनपीआर) की रिपोर्ट के हवाले से बताया कि बीए.2 के रूप में जाना जाने वाला वायरस अत्यधिक संक्रामक वेरिएंट ओमिक्रॉन का एक प्रकार है जो 30 प्रतिशत अधिक आसानी से फैल रहा है। बीए.2 ने दक्षिण अफ्रीका और अन्य देशों में मूल ओमिक्रॉन स्ट्रेन को पीछे कर दिया है और यहां तक कि डेनमार्क में मामलों में उछाल का कारण ये वेरिएंट बना है। रिपोर्ट के अनुसार, शोधकर्ताओं ने आगाह किया कि अमेरिका में भी ऐसा ही हो सकता है, जिससे आशंका है कि आने वाले समय में ये तेजी से फैले। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, बुधवार की सुबह तक, दुनिया के सबसे ज्यादा 78,642,385 मामलों और 938,938 मौतों के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है। –आईएएनएस एसएस/एसकेके

Advertisementspot_img

Also Read:

54 साल बाद अमेरिका का चांद मिशन, चार अंतरिक्ष यात्री रच सकते हैं इतिहास, जानिए क्या और कैसी है तैयारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका एक बार फिर चांद मिशन को लेकर चर्चा में है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA अपने महत्वाकांक्षी Artemis II मिशन को...
spot_img

Latest Stories

कल्प नाम का मतलब-Kalp Name Meaning

Meaning of Kalp / कल्प नाम का मतलब :...

Deepika Padukone ने लेदर जैकेट में ढाया कहर, बढ़ गया इंटरनेट का पारा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। Deepika Padukone का नाम बॉलीवुड...

गर्मी में बनना चाहती हैं क्रीमी और टेस्टी कुल्फी? तो ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली ,रफ्तार डेस्क। गर्मी का मौसम आते ही...

गर्मी में हीटवेव से ऐसे करें बचाव, इन टिप्स को फॉलो करके सेहत का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵