back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

टेस्टोस्टेरोन थेरेपी दिल के दौरे, स्ट्रोक को कम करती है : शोध

न्यूयॉर्क, 10 जुलाई (आईएएनएस)। टेस्टोस्टेरोन की खुराक लेने से ऐसे पुरुषों में दिल के दौरे और स्ट्रोक में काफी कमी आती है, जिनमें हार्मोन का स्तर अस्वाभाविक रूप से कम होता है। एक नए शोध में यह पता चला है। यूरोपियन एसोसिएशन ऑफ यूरोलॉजी कांग्रेस में प्रस्तुत शोध के निष्कर्ष ने संकेत दिया कि टेस्टोस्टेरोन थेरेपी से पुरुषों के स्वास्थ्य में भी अन्य उपायों से अधिक सुधार देखा गया। शोध निष्कर्ष के मुताबिक, मरीजों ने अपना वजन कम किया। उनमें नई मांसपेशियों का निर्माण हुआ, उनके कोलेस्ट्रॉल के स्तर और यकृत के कार्य में सुधार हुआ, उनका मधुमेह बेहतर ढंग से नियंत्रित हुआ और उनका रक्तचाप भी कम हो गया। कहा गया है कि पुरुषों को कुछ मनोवैज्ञानिक और जैविक कार्यो के लिए टेस्टोस्टेरोन की जरूरत होती है। केवल निम्न कोलेस्ट्रॉल स्तर वाले लोग जो अन्य लक्षण प्रदर्शित करते हैं, उनमें टेस्टोस्टेरोन थेरेपी से लाभान्वित होने की संभावना अधिक रहती है। शोध के निष्कर्ष में कहा गया है, उन लोगों के लिए जो दिल के दौरे और स्ट्रोक के उच्च जोखिम में हैं, जिनमें टेस्टोस्टेरोन की कमी है, यह संभावना है कि हार्मोन को सामान्य स्तर पर वापस लाने से उन्हें अपने समग्र स्वास्थ्य में सुधार के लिए आवश्यक अन्य कदमों के लाभों को अधिकतम करने में मदद मिलती है। अध्ययन के लिए, टीम ने टेस्टोस्टेरोन की कमी वाले 800 से अधिक पुरुषों को शामिल किया, जिनके पारिवारिक इतिहास, रक्तचाप, कोलेस्ट्रॉल के स्तर, मधुमेह या वजन ने उन्हें दिल के दौरे या स्ट्रोक के उच्च जोखिम में डाल दिया। केवल सामान्य से नीचे टेस्टोस्टेरोन के स्तर वाले पुरुष, जिन्होंने कम टेस्टोस्टेरोन के लक्षण भी प्रदर्शित किए, जैसे कि खराब मूड, भूख में कमी, अवसाद, स्तंभन दोष, कामेच्छा में कमी या वजन बढ़ना, अनुसंधान में शामिल थे। आधे से अधिक पुरुषों ने लंबे समय तक टेस्टोस्टेरोन रिप्लेसमेंट थेरेपी का विकल्प चुना, जिससे शोधकर्ताओं ने इस समूह की तुलना उन लोगों से की, जिनकी स्थिति का इलाज नहीं किया गया था। सभी पुरुषों को अपने हृदय स्वास्थ्य में सुधार के लिए आहार, शराब, धूम्रपान और व्यायाम के मामले में जीवनशैली में बदलाव करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। शोध में कहा गया है कि टेस्टोस्टेरोन थेरेपी पर 412 पुरुषों में से 16 की मौत हो गई और किसी को भी दिल का दौरा या स्ट्रोक नहीं हुआ। टेस्टोस्टेरोन की खुराक नहीं लेने वाले 393 पुरुषों में से 74 की मृत्यु हो गई, 70 को दिल का दौरा पड़ा और 59 को स्ट्रोक हुआ। –आईएएनएस एसजीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

Nepal PM: बालेन शाह के हाथ आई नेपाल की कमान, प्रधानमंत्री पद की शपथ ली

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। नेपाल में राजनीतिक परिवर्तन का नया अध्याय शुरू हो गया है। पूर्व रैपर और काठमांडू के पूर्व मेयर बालेन शाह ने...
spot_img

Latest Stories

सौरव नाम का मतलब – Saurav Name Meaning

Saurav Name Meaning-सौरव नाम का मतलब: Divine, Fragrance, Like...

Nora Fatehi का नया गाना Sajan Re हुआ रिलीज, डांस और स्टाइल ने खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) का...

UP Farmer Registry Rule: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा PM Kisan का पैसा, सरकार सख्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए...

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵