back to top
30.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बुर्का फरमान के खिलाफ विरोध कर रही महिलाओं को तालिबान दे रहा धमकी

काबुल, 11 मई (आईएएनएस)। तालिबान में महिला अधिकार कार्यकर्ताएं काबुल की सड़कों पर सरकार द्वारा लाए गए नए बुर्का फरमान का विरोध कर रही हैं। इस फरमान के तहत महिलाओं को सार्वजनिक रूप से बुर्का पहनना अनिवार्य है। विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं को तालिबान धमकाने पर उतर आया है। आरएफई/आरएल ने बताया कि धमकी के बावजूद महिलाओं ने मंगलवार को राजधानी की सड़कों पर मार्च निकाला और न्याय की मांग की। प्रदशर्न कर रही एक महिला ने कहा, तालिबान द्वारा हमें कठोर व्यवहार का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने हमसे कहा कि अगर हम एक कदम आगे बढ़ते हैं, तो वे हम पर 30 राउंड फायर करेंगे। 7 मई को घोषित किए गए एक फरमान में कहा गया कि महिलाएं सिर से पैर तक बुर्का पहनें। अधिकांश अफगान महिलाएं सिर पर स्कार्फ बांधती हैं, लेकिन काबुल जैसे शहरी क्षेत्रों में, कई महिलाएं अपना चेहरा नहीं ढकती हैं। फरमान का उल्लंघन करने के परिणामस्वरूप महिला के पिता या पुरुष रिश्तेदार को सजा दी जाएगी। उन्हें कैद किया जा सकता है या फिर नौकरी से निकाल दिया जाएगा। इस फरमान को लेकर देश में आक्रोश है। आदेश पर चर्चा के लिए गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक होगी। –आईएएनएस पीके/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵