back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पहले जैसा नहीं रहा तालिबान, वह अब ज्यादा क्रूर हो चुका है : गनी

काबुल, 2 अगस्त (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में बढ़ती हिंसा के बीच राष्ट्रपति अशरफ गनी ने कहा है कि तालिबान जैसा 20 साल पहले होता था, उससे अब काफी बदल गया है। गनी ने कहा कि यह बदलाव नकारात्मक रहा है और समूह अब अधिक क्रूर हो चुका है। टोलो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, एक उद्घाटन समारोह के दौरान गनी ने रविवार को यह टिप्पणी की। गनी ने कहा, उनमें (तालिबान उग्रवादी) क्या बदलाव आया है? वे अधिक क्रूर, अधिक दमनकारी, अधिक गैर-मुस्लिम हो गए हैं। राष्ट्रपति गनी ने कहा, जब तक युद्ध के मैदान में स्थिति नहीं बदलती, तब तक वे सार्थक बातचीत में शामिल नहीं होंगे। इसलिए, हमें एक स्पष्ट रुख अपनाना चाहिए। इसके लिए देशव्यापी लामबंदी की जरूरत है। गनी के अनुसार, युद्ध के मैदान में मुख्य समस्याओं में से एक सुरक्षा बल के सदस्यों को भुगतान में देरी है। उन्होंने सरकारी अधिकारियों से भ्रष्टाचार से बचने और उन्हें अफगानिस्तान के सहयोगियों के बीच शमिंर्दा न करने की अपील भी की। –आईएएनएस एकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...