back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

श्रीलंका ने यात्रा को लेकर नए प्रतिबंध लगाए

कोलंबो, 18 मई (आईएएनएस)। श्रीलंकाई अधिकारियों ने घोषणा की है कि शुक्रवार रात 11 बजे से पूरे द्वीप पर यात्रा प्रतिबंध लागू हो जाएगा। कोविड के प्रसार को रोकने के प्रयास में ये यात्रा प्रतिबंध शुक्रवार रात 11 बजे से 25 मई सुबह 4 बजे तक लागू रहेगा। सेना कमांडर और कोविद की रोकथाम के लिए राष्ट्रीय अभियान केंद्र के प्रमुख, जनरल शैवेंद्र सिल्वा ने सोमवार को समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि एक बार नया यात्रा प्रतिबंध, जो एक कर्फ्यू के समान होगा, 25 मई की सुबह हटा लिया जाएगा। इसके बाद इसे एक बार फिर 25 मई को रात 11 बजे लगाया जाएगा और 28 मई को सुबह 4 बजे तक यह लागू रहेगा। उन्होंने कहा कि लोगों को आवश्यक वस्तुओं का स्टॉक करने के लिए 25 मई को बाहर जाने के लिए कुछ घंटे का समय दिया जाएगा। सिल्वा ने कहा, हम लोगों से कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए इस यात्रा प्रतिबंध का सख्ती से पालन करने का आग्रह करते हैं। आने वाले तीन सप्ताह बेहद महत्वपूर्ण हैं और उम्मीद है कि यह वायरस के प्रसार को रोक देगा। सिल्वा ने कहा कि यात्रा प्रतिबंध के दौरान केवल आवश्यक सेवाओं और परिधान क्षेत्र के कर्मचारियों को यात्रा करने की अनुमति होगी। मंगलवार सुबह तक, श्रीलंका में कुल 145,202 कोविड मामले दर्ज किए गए हैं और 981 लोगों की मौतें हुई हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहा कि एक नया वायरस वैरिएंट पूरे देश में फैल रहा है और मई से अब तक 30,000 से अधिक लोगों को संक्रमित कर चुका है। श्रीलंका ने 13 मई से एक समान द्वीपव्यापी यात्रा प्रतिबंध लगाया था जिसे सोमवार तड़के हटा लिया गया था। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि नया वायरस हवा में फैल रहा है और सख्त स्वास्थ्य दिशानिर्देशों का पालन किया जाना चाहिए। –आईएएनएस एचके/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...