back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वाशिंगटन DC पहुंची वित्त मंत्री निर्मला सीतारम, IMF की बैठक में होंगी शामिल

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman)अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) और विश्व बैंक समूह की वार्षिक बैठक में भाग लेने के लिए वाशिंगटन DC पहुंच चुकीं हैं।

वाशिंगटन, एजेंसी। भारत की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण आधिकारिक दौरे पर वाशिंगटन डीसी पहुंच गई हैं। निर्मला सीतारमण अमेरिका की छह दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं। वो विश्व बैंक समूह (डब्ल्यूबीजी) और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की 2023 स्प्रिंग मीटिंग में भाग लेंगी।

ट्वीट कर बताया ब्यौरा
वित्तमंत्री सीतारमण के कार्यालय ने सोमवार को उनके कार्यक्रम का ब्यौरा ट्वीट किया है। सीतारमण कई देशों के साथ निवेशकों और द्विपक्षीय बैठकों के अलावा जी-20 वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों की गोलमेज बैठकों में भी भाग लेंगी। निर्मला सीतारमण 12-13 अप्रैल को रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास के साथ संयुक्त रूप से जी20 के वित्त मंत्रियों और सेंट्रल बैंक के गर्वनरों की दूसरी बैठक की मेजबानी करेंगी। 

भारतीय समुदाय के लोगों से भी करेंगी मुलाकात

जानकारी के लिए आपको बता दें कि भारत वर्तमान में G-20 का अध्यक्ष है। G-20 की बैठकों के साथ- साथ वाशिंगटन DC में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कुछ द्विपक्षीय बैठकों में हिस्सा लेंगी। निर्मला सीतारमण के साथ-साथ वित्त मंत्रालय के अधिकारियों का एक दल भी अमेरिका गया है। इन सभी कार्यक्रमों के अलावा निर्मला सीतारमण भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात कर उन्हें सम्बोधित करेंगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

Nepal PM: बालेन शाह के हाथ आई नेपाल की कमान, प्रधानमंत्री पद की शपथ ली

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। नेपाल में राजनीतिक परिवर्तन का नया अध्याय शुरू हो गया है। पूर्व रैपर और काठमांडू के पूर्व मेयर बालेन शाह ने...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵