back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

SCO समिट के लिए इस्लामाबाद पहुंचे S.Jaishankar की पाकिस्तानी PM से मुलाकात, आज समिट में होंगे शामिल

मंगलवार 15 अक्टूबर को भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर SCO की मीटिंग के लिए पाकिस्तान पहुंचे थे जहां उनकी मुलाकात पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से हुई।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत के विदेश मंत्री SCO मीटिंग के लिए पाकिस्तान के इस्लामाबाद पहुंचे थे। लंबे अर्से बाद भारत की ओर से कोई मंत्री पाकिस्तान पहुंचा है, इससे पहले भारत की ओर से तत्कालीन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज पाकिस्तान गई थीं। विदेश मंत्री एस. जयशंकर (S.Jaishankar) का पहला पाकिस्तान दौरा है। इस दौरान उनकी मुलाकात पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (PM Shehbaz Sharif) से भी हुई, हालांकि यह मुलाकात केवल 20 सेकेंड के लिए ही हुई।

9 साल बाद हुई 20 सेकेंड की मुलाकात

पाकिस्तान की आंतकवाद पोषित विचारधारा के चलते भारत-पाकिस्तान के बीच आपसी संबंध काफी लंबे समय से लगभग खत्म हैं। भारत का हमेशा से मानना रहा है कि पाकिस्तान जब तक आंतकी गतिविधियां खत्म नहीं करेगा तब तक पाकिस्तान (India-Pakistan Trade) से कोई बात नहीं होगी। इस संकल्प की झलक इस दौरे पर भी देखने को मिली। पाकिस्तान के PM से विदेश मंत्री की केवल वेलकम मीटिंग थी जो केवल 20 सेकेंड तक चली। भारत ने पहले ही इस बात की घोषणा कर दी थी कि इस्लामाबाद में भारत-पाक के बीच द्विपक्षीय मुलाकात नहीं होगी।

इस्लामाबाद में आज होगी SCO की मीटिंग

इस्लामाबाद में आज शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन की बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में 8 देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल हो रहे हैं। इस बैठका में ब्लॉक के व्यपार और आर्थिक एजेंडे पर बातचीत होगी। पाकिस्तान रवाला होने से पहले विदेश मंत्री ने खुद स्पष्ट किया कि वह पाकिस्तान के दौरे पर केवल SCO के एक अहम मेंबर होने के नाते जा रहे हैं, वहां उनकी किसी से भी द्विपक्षीय मुलाकात का कार्यक्रम निर्धारित नहीं है। हालांकि मंगलवार को आयोजित डिनर के मौके पर Foreign Minister S.Jaishankar की मुलाकात चीनी PM ली कियांग और मंगोलिया के पीएम ओयुन-एर्डीन से हुई।

Advertisementspot_img

Also Read:

फिर बिलबिलाया पाकिस्तान, शहबाज शरीफ के करीबी ने भारत को गीदड़भभकी देते हुए बांग्लादेश का साथ दिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दक्षिण एशिया की राजनीति एक बार फिर गरमाती नजर आ रही है। बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में बदले राजनीतिक...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...