मॉस्को, 5 जून (आईएएनएस)। रूस और अमेरिका को तनावपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों को सुधारने के तरीके खोजने की कोशिश करनी चाहिए, जो वर्तमान में बेहद निचले स्तर पर हैं। यह कहना है रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का। शुक्रवार को 24वें सेंट पीटर्सबर्ग इंटरनेशनल इकोनॉमिक फोरम को संबोधित करते हुए पुतिन ने कहा कि उनकी पहली बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ रणनीतिक स्थिरता, अंतर्राष्ट्रीय संघर्ष समाधान, कोविड-19 के खिलाफ सहयोग, हथियार नियंत्रण, आतंकवाद विरोधी और जलवायु परिवर्तन पर चर्चा करने की 16 जून को जिनेवा में शिखर सम्मेलन योजना है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने फोरम के पूर्ण सत्र के दौरान पुतिन के हवाले से कहा, कुछ हद तक, रूसी-अमेरिकी संबंध अमेरिका में आंतरिक राजनीतिक प्रक्रियाओं के बंधक बन गए हैं। लेकिन मुझे उम्मीद है कि यह किसी दिन समाप्त हो जाएंगे। उन्होंने कहा, सुरक्षा, रणनीतिक स्थिरता और हथियारों में कमी के क्षेत्र में मौलिक हित अभी भी अमेरिका में मौजूदा घरेलू राजनीतिक स्थिति की तुलना में ज्यादा महत्वपूर्ण हैं। हाल के वर्षों में वाशिंगटन और मास्को के बीच संबंध प्रतिकूल रहे हैं। यूक्रेन, साइबर सुरक्षा, मानवाधिकार और अमेरिकी चुनाव हस्तक्षेप से संबंधित मुद्दों पर दोनों पक्षों के स्पष्ट मतभेद हैं। क्रेमलिन के अनुसार, किसी तीसरे देश में बहुप्रतीक्षित रूस-अमेरिका शिखर सम्मेलन का प्रस्ताव पहली बार 13 अप्रैल को पुतिन के साथ टेलीफोन पर बातचीत के दौरान बाइडन द्वारा प्रस्तावित किया गया था। –आईएएनएस एसएस/एएनएम




