back to top
20.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूक्रेन में जीपीएस सैटेलाइट सिग्नल में दखल दे रहा रूस: अमेरिका

वाशिंगटन, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच अमेरिका ने रूस पर यूक्रेन में नेविगेशन, मैपिंग और अन्य उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) सैटेलाइट्स में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया है। एनबीसी न्यूज ने बताया कि पेंटागन में जनरल डेविड थॉम्पसन के अनुसार, रूस ने फिनलैंड के साथ अपनी सीमाओं पर नागरिक विमानों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले जीपीएस सिस्टम को भी जाम कर दिया है। थॉम्पसन ने उल्लेख किया कि रूस ने अभी तक कक्षा (ऑर्बिट) में अमेरिकी जीपीएस उपग्रहों पर हमला नहीं किया है और इस संबंध में अमेरिकी अंतरिक्ष बल कड़ी नजर रखेगा। स्पेस फोर्स के स्पेस ऑपरेशंस के वाइस चीफ थॉम्पसन ने एनबीसी नाइटली न्यूज को बताया, यूक्रेन जीपीएस का उपयोग करने में सक्षम नहीं हो सकता है, क्योंकि आसपास जैमर हैं, जो उन्हें किसी भी उपयोगी सिग्नल को प्राप्त करने से रोकते हैं। उन्होंने आगे कहा, निश्चित रूप से रूसी जीपीएस की वैल्यू और इसके महत्व को समझते हैं और दूसरों को इसका इस्तेमाल करने से रोकने की कोशिश करते हैं। थॉम्पसन ने कहा कि रूस विशेष रूप से, अमेरिका द्वारा उपयोग किए जाने वाले उपग्रहों की नवस्टार प्रणाली को लक्षित कर रहा है, जो कि अमेरिका द्वारा उपयोग में लाने के साथ ही दुनिया भर के कई देशों को खुले तौर पर उपलब्ध कराया गया है। स्पेस डॉट कॉम ने एक रिपोर्ट में बताया कि यह प्रणाली, जो 24 मुख्य उपग्रहों का उपयोग करती है, जो हर 12 घंटे में पृथ्वी की परिक्रमा करती हैं, पृथ्वी पर यूजर्स को सिंक्रनाइज सिग्नल भेजकर काम करती हैं। 24 फरवरी को रूसी आक्रमण के बाद यूक्रेन के फाइबर ऑप्टिक या सेलुलर संचार अवसंरचना कनेक्शन को तोड़ दिया गया था। यूक्रेनी उप प्रधानमंत्री और यूक्रेन के डिजिटल परिवर्तन मंत्री माईखाइलो फेडोरोव ने मदद के लिए स्पेसएक्स के प्रमुख एलन मस्क से संपर्क साधा था। अनुरोध के बाद, स्पेसएक्स ने यूनाइटेड स्टेट्स एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (यूएसएआईडी) के साथ युद्धग्रस्त देश में अब तक 5,000 स्टारलिंक टर्मिनलों को वितरित किया है। मार्च की शुरुआत में, स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने नोट किया था कि स्टारलिंक सिग्नल भी जाम हो गए हैं, हालांकि उनकी कंपनी इस दिशा में काम कर रही है। मस्क ने ट्विटर पर लिखा, संघर्ष क्षेत्रों के पास कुछ स्टारलिंक टर्मिनलों को एक समय में कई घंटों तक जाम किया जा रहा था। उन्होंने आगे कहा, हमारा नवीनतम सॉफ्टवेयर अपडेट जाम को दरकिनार कर देता है। –आईएएनएस एकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

54 साल बाद अमेरिका का चांद मिशन, चार अंतरिक्ष यात्री रच सकते हैं इतिहास, जानिए क्या और कैसी है तैयारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका एक बार फिर चांद मिशन को लेकर चर्चा में है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA अपने महत्वाकांक्षी Artemis II मिशन को...
spot_img

Latest Stories

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...

Astro Today 5 April 2026: मकर राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵