back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुकेश अंबानी ने एक और कंपनी में खरीदी 74% हिस्सेदारी, 1628 करोड़ रुपये की डील लॉक

रिलायंस ने NMIIA के शेयर 57,12,39,588 रुपये में खरीदे है, जिसमें कि 28.50 रुपए प्रति शेयर खरीदा गया है। NMIIA के शेष 26% शेयर CIDCO के पास हैं।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । रिलायंस ने NMIIA के शेयर 57,12,39,588 रुपये में खरीदे है, जिसमें कि 28.50 रुपए प्रति शेयर खरीदा गया है। NMIIA के शेष 26% शेयर CIDCO के पास हैं। एनएमआईआईए को महाराष्ट्र सरकार द्वारा आईआईए के विकास के लिए ‘विशेष योजना प्राधिकरण’ के रूप में नामित किया गया है। मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) ने नवी मुंबई IIA (NMIIA) में 74 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है।

सहमति के बाद सौदे को देंगे अंतिम रुप 

बताया जा रहा है कि यह पूरी डील 1,628 करोड़ रुपये की है। उल्‍लेखनीय है कि NMIIA महाराष्ट्र में एकीकृत औद्योगिक क्षेत्र (IIA) विकसित करने के लिए काम करता है। 11 दिसंबर 2024 को आरआईएल बोर्ड की बैठक और 12 दिसंबर 2024 को सिडको की सहमति के बाद इस सौदे को अंतिम रूप दिया गया। इसके साथ ही NMIIA अब रिलायंस की सहायक कंपनी बन गई। 

2004 में स्थापित, NMIIA महाराष्ट्र में एक एकीकृत औद्योगिक क्षेत्र (IIA) विकसित करने में लगा हुआ है। कंपनी को महाराष्ट्र क्षेत्रीय सहायता नगर नियोजन अधिनियम, 1966 के तहत इस औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा ‘विशेष योजना प्राधिकरण’ के रूप में नामित किया गया है। शुक्रवार को आरआईएल के शेयर 0.91 प्रतिशत बढ़कर रुपये पर पहुंच गए जोकि 1,274.45 पर बंद हुआ।

विकास को रिलायंस कैसे आगे बढ़ाता है

गौरतलब है कि वित्त वर्ष 2023-24 में NMIIA का टर्नओवर रु. 34.89 करोड़, 2022-23 में रु. 32.89 करोड़ और 2021-22 में रु. 34.74 करोड़ रुपए था। इससे पता चलता है कि कंपनी का कारोबार स्थिर है। रिलायंस के इस कदम से उसे इंफ्रास्ट्रक्चर और रियल एस्टेट सेक्टर में अपनी पकड़ मजबूत करने में मदद मिलेगी। अब आगे यह देखना दिलचस्प होगा कि जिस कंपनी का विकास स्‍थ‍िर है उसे NMIIA के विकास को रिलायंस कैसे आगे बढ़ाता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Mukesh Ambani: हर दिन 1 लाख रुपये दान के बाद भी मुकेश अंबानी की दौलत पर नहीं पड़ेगा कोई असर, ये है वजह

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । भारत के अरबपतियों की रैंकिंग एक बार फिर चर्चा में है। हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 में मुकेश अंबानी ने...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...