back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ट्यूनीशिया में राष्ट्रपति सईद के समर्थन में रैली

ट्यूनिस, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। ट्यूनीशिया के सैकड़ों लोगों ने देश के राष्ट्रपति कैस सैयद के प्रति अपना समर्थन दिखाने के लिए राजधानी शहर में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया और राजनीतिक व्यवस्था में और बदलाव की मांग की। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदर्शनकारी रविवार को राष्ट्रीय ध्वज लहराते हुए सड़कों पर उतर आए और लोग संविधान में संशोधन करना चाहते हैं और लोग संसद को भंग करना चाहते हैं जैसे नारे लगा रहे थे। राष्ट्रपति का समर्थन करने के लिए इस प्रदर्शन में पॉपुलर मूवमेंट, अलायंस फॉर ट्यूनीशिया और द पॉपुलर करंट सहित कई राजनीतिक दलों ने भाग लिया। ट्यूनीशिया कोविड-19 महामारी के कारण एक सामाजिक और आर्थिक संकट में फंस गया है। 25 जुलाई को, सईद ने घोषणा की कि उन्होंने हिचेम मेचिची को प्रधानमंत्री के पद से हटा दिया है और ट्यूनीशियाई संसद की सभी गतिविधियों को निलंबित कर दिया है। सईद के फैसले को विपक्षी दलों की आलोचना का सामना करना पड़ा। ट्यूनीशिया की इस्लामवादी पार्टी एन्नाहधा (पुनर्जागरण), संसद में पहली बहुमत वाली पार्टी, ने संसद को निलंबित करना जारी रखने के राष्ट्रपति के फरमान को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि यह 2014 के संविधान का वास्तविक निलंबन है। –आईएएनएस एसएस/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...