back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पुतिन की हो सकती है कैंसर सर्जरी; निकोलाई पत्रुशेव के कमान संभालने की अटकलें

मॉस्को, 1 मई (आईएएनएस)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को संभवत: यूक्रेन पर हमले की बागडोर किसी और को सौंपनी पड़ सकती है। डेली मेल की रिपोर्ट में टेलीग्राम के प्रसिद्ध चैनल जनरल एसवीआर के हवाले से कहा गया है कि पुतिन पेट के कैंसर से पीड़ित हैं और वह इसकी सर्जरी कराने के लिये तैयार भी हो गये हैं। रिपोर्ट के अनुसार, पुतिन कुछ दिनों के लिये यूक्रेन पर हमले की कमान 70 साल के निकोलाई पत्रुशेव को सौंप सकते हैं। निकोलाई एफएसबी के प्रमुख रह चुके हैं और फिलहाल रूस की सुरक्षा परिषद के सेक्रेटरी हैं। जनरल एसवीआर ने रूस के उच्च पदस्थ सूत्रों के हवाले से यह भी कहा है कि पुतिन पार्किसंस और स्किजोफ्रेनिया से भी पीड़ित हैं। रूस ने आधिकारिक रूप से पुतिन के किसी भी बीमारी से पीड़ित होने की घोषणा नहीं की है। ऐसा माना जाता है कि पुतिन जिन निकोलाई को यूक्रेन युद्ध की कमान सौंप सकते हैं, उन्होंने ही पुतिन को यह बताया कि यूक्रेन नाजी समर्थकों का अड्डा बन गया है। पत्रुशेव को कमान सौंपना रूस के संविधान के अनुसार उचित नहीं है क्योंकि वहां सत्ता का हस्तांतरण सिर्फ प्रधानमंत्री को किया जा सकता है। जनरल एसवीआर के मुताबिक पुतिन को 18 माह पहले ही इन बीमारियों का पता चला था। पहले यह सर्जरी अप्रैल के मध्य में होनी थी लेकिन इसे यूक्रेन युद्ध के कारण टाल दिया गया। अब यह सर्जरी नौ मई के पहले नहंी होगी क्योंकि उस दिन रूस में विजय दिवस मनाया जाता है। जनरल एसवीआर के अनुसार, रूस के उच्च पदस्थ सूत्रों ने यह भी कहा है कि पुतिन ने खुद ही कैंसर की सर्जरी कराने की बात की है। –आईएएनएस एकेएस/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...

Journalism Course After 12th: इंटर के बाद पत्रकारिता कैसे करें? कम फीस में बेस्ट कॉलेज और पूरा करियर गाइड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पत्रकारिता (Journalism) में करियर बनाना (Journalism...

दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा में बड़ी चूक: गेट तोड़कर घुसी अज्ञात कार, स्पीकर की गाड़ी पर फेंकी स्याही

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵