back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अफगानिस्तान को मानवतावादी सहायता देना फौरी काम है-एंटोनियो गुटेरेस

बीजिंग, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने 10 सितंबर को न्यूयार्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अफगानिस्तान में मानवतावादी आपदा और आर्थिक संकट से बचाने के लिए अफगानिस्तान को मानवतावादी सहायता देना फौरी काम है। गुटेरेस ने कहा कि हाल में अफगानिस्तान के तालिबान के साथ संपर्क बरकरार रखना आवश्यक है। विभिन्न देश कारगर तरीकों से तालिबान से संपर्क कर सकते हैं और अफगानिस्तान को मानवतावादी सहायता देना प्राथमिकता होनी चाहिए। अफगानिस्तान की आर्थिक परिस्थिति की चर्चा में गुटेरेस ने कहा कि यदि अफगानिस्तान में आर्थिक संकट आया, तो किसी के हितों से मेल नहीं खाता है। हालांकि, आतंकवादी आर्थिक अस्थिरता के चलते आसानी से लाभ पा सकेंगे। गौरतलब है कि गत 15 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने यूएन अफगान सहायता मिशन के प्राधिकरण विस्तार मुद्दा संबंधी न. 2543 प्रस्ताव पारित किया, जिसका कार्यकाल 17 सितंबर, 2021 तक होगा। (साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) –आईएएनएस आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से अफगानिस्तान में तबाही, 400 लोगों की मौत, 250 से ज्यादा घायल; तालिबान बोला- अस्पताल पर गिराया बम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। काबुल में बीती रात जोरदार धमाकों से अफरा-तफरी मच गई। अफगानिस्तान का दावा है कि पाकिस्तान की वायुसेना ने शहर...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵