prince-william-of-britain-takes-the-first-dose-of-the-le-corona-vaccine
prince-william-of-britain-takes-the-first-dose-of-the-le-corona-vaccine

ब्रिटेन के प्रिंस विलियम ने ली कोरोना वैक्सीन की पहली डोज

लंदन, 20 मई (हि.स.)। ब्रिटेन के प्रिंस विलियम ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली है। यह जानकारी प्रिंस ने गुरुवार को अपनी तस्वीर के साथ ट्विटर पर साझा की है। उन्हें वैक्सीन लंदन के साइंस म्यूजियम में लगाई गई। इस दौरान उन्होंने फ्रंटलाइन वर्कर्स को धन्यवाद दिया। दरअसल, पिछले साल अप्रैल में प्रिंस विलियम कोरोना संक्रमित हो गए थे। हालांकि यह खबर नवम्बर तक छिपाकर रखी गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वह यह जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करना चाहते थे कि वह वायरस से बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। शाही परिवार के अन्य सदस्यों ने भी वैक्सीन लगवाई है। इसमें 95 साल की रानी और प्रिंस चार्ल्स भी शामिल हैं। रानी ने बताया कि वैक्सीन लगवाते समय उन्हें कोई दर्द भी नहीं हुआ। यूके के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैंकॉक ने बताया कि यह अविश्वसनीय खबर है और इसका मतलब है कि हम जुलाई के अंत तक सभी वयस्कों को वैक्सीन देने के अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए सही राह पर चल रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/सुप्रभा सक्सेना

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in