back to top
41.1 C
New Delhi
Friday, April 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्रधानमंत्री मोदी का श्रीलंका में राष्ट्रपति दिसानायके ने किया भव्‍य स्‍वागत, मिला ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

मोदी बीती शाम श्रीलंका की राजधानी कोलंबो पहुंचे हैं। कोलंबो के भंडारनायके एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति दिसानायके व अन्‍य पांच मंत्रियों उनकी अगवानी के लिए पहुंचे। जहां उनका भव्‍य स्‍वागत हुआ।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय श्रीलंका दौरे पर हैं। कोलंबो के भंडारनायके एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति दिसानायके व अन्‍य पांच मंत्रियों उनकी अगवानी के लिए पहुंचे। जहां उनका भव्‍य स्‍वागत हुआ, वहीं उन्‍हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ भी दिया गया। 

राष्ट्रपति दिसानायके के बीच आज द्विपक्षीय वार्ता होगी

मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति दिसानायके के बीच आज द्विपक्षीय वार्ता होगी। जिसमें भारत और श्रीलंका के बीच रक्षा, ऊर्जा सुरक्षा और डिजिटलीकरण के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने समेत लगभग 10 महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर समझौता होने की उम्मीद है। मोदी बीती शाम श्रीलंका की राजधानी कोलंबो पहुंचे हैं, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। विदेश मंत्री विजिता हेराथ, स्वास्थ्य मंत्री नलिंदा जयतिसा और मत्स्य पालन मंत्री रामलिंगम चंद्रशेखर समेत पांच शीर्ष श्रीलंकाई मंत्रियों ने भंडारनायके एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री की अगवानी की। 

मोदी ने एक्‍स पर लिखा- कोलंबो पहुंच गया हूं

मोदी ने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर लिखा कि मैं कोलंबो पहुंच गया हूं। एयरपोर्ट पर मेरा स्वागत करने वाले मंत्रियों और गणमान्य व्यक्तियों का आभारी हूं। श्रीलंका में होने वाले कार्यक्रमों का बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि प्रधानमंत्री ने पिछली बार 2019 में श्रीलंका की यात्रा की थी।

रक्षा समझौता होने की उम्‍मीद 

प्रधानमंत्री और श्रीलंका के राष्ट्रपति शनिवार को प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे। इस वार्ता में भारत और श्रीलंका के बीच पहली बार रक्षा समझौता होने की उम्‍मीद जताई जा रही है। यह समझौता समुद्र में चीन के प्रभाव को कम करने के लिए जरूरी है। दोनों देश ऊर्जा, डिजिटल क्षेत्र, व्यापार और संपर्क जैसे मुद्दों पर भी बात करेंगे वहीं 10 बड़े समझौतों पर सहम- सैंपुर सौर ऊर्जा परियोजना शुरू हो सकती है और डिजिटल सहयोग पर भी बात होगी। 

प्रधानमंत्री की श्रीलंका यात्रा ऐसे समय में हो रही है

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री की श्रीलंका यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जब द्वीप राष्ट्र आर्थिक तनाव से उबरने के संकेत दे रहा है। श्रीलंका तीन साल पहले एक बड़े आर्थिक संकट से जूझ रहा था और भारत ने 4.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर की वित्तीय सहायता दी थी। दोनों पक्षों द्वारा डिजिटल डोमेन में सहयोग पर अलग-अलग समझौते पर हस्ताक्षर किए जाने की भी उम्मीद है। 

महाबोधि मंदिर में मोदी करेंगे पूजा-अर्चना

6 अप्रैल को मोदी और दिसानायके ऐतिहासिक शहर अनुराधापुरा जाएंगे, जहां वे महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। वे वहां भारत द्वारा सहायता प्राप्त दो परियोजनाओं का संयुक्त रूप से उद्घाटन भी करेंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

टी20 विश्व कप 2026 से श्रीलंका की विदाई, क्या पाकिस्तान का भी खत्‍म होगा सफर?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । टी20 विश्व कप 2026 में श्रीलंका का सफर लगभग समाप्त हो चुका है। टीम को सुपर-8 चरण का एक मुकाबला...
spot_img

Latest Stories

घंटों के जाम से मिनटों में मिलेगी राहत: AI से कंट्रोल होगा ट्रैफिक, जानिए कैसे करेगा काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अहमदाबाद में ट्रैफिक जाम की समस्या...

कब हुई Met Gala की शुरूआत? जानिए इस साल कब होगा ये फैशन इवेंट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। Met Gala दुनिया का सबसे...

पश्चिम बंगाल चुनाव में Amit Shah का बड़ा दावा, BJP को पहले चरण में प्रचंड बढ़त मिलने का भरोसा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के...

iPhone 18 Pro में एक नहीं, 2 बड़े कैमरा अपग्रेड का धमाका: DSLR जैसी फोटो क्वालिटी, जानिए कीमत, रेंज और नए रंगों के साथ...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Apple अपने अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone...

Pawan Khera को झटका, Guwahati High Court ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कांग्रेस नेता Pawan Khera को बड़ा...

RCB vs GT Pitch Report: चिन्नास्वामी में फिर रन बरसेंगे या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में Royal Challengers Bengaluru...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵