back to top
18.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फिलिस्तीन के राष्ट्रपति ने फिलिस्तीनी लोगों को पूर्ण सुरक्षा देने का किया आह्वान

रामल्लाह, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने गुरुवार को वेस्ट बैंक में इजरायल के तनाव में उल्लेखनीय वृद्धि के बीच अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से फिलिस्तीनी लोगों को सुरक्षा प्रदान करने का आह्वान किया। आधिकारिक फिलिस्तीनी समाचार एजेंसी (डब्ल्यूएएफए) के हवाले से सिन्हुआ ने बताया कि अब्बास ने मध्य पूर्व शांति प्रक्रिया के लिए यूरोपीय संघ के विशेष प्रतिनिधि स्वेन कोपमैन के साथ अपनी बैठक के दौरान यह टिप्पणी की। रिपोर्ट के अनुसार, अब्बास ने फिलीस्तीनियों के खिलाफ इजरायल के लगातार हमलों की समीक्षा की, जिसमें तनाव की चल रही वृद्धि को असहनीय बताया। इजरायल और फिलिस्तीनियों के बीच तनाव पिछले तीन हफ्तों में मुख्य रूप से मुसलमानों के रमजान के महीने के दौरान वेस्ट बैंक और पूर्वी यरुशलम में बढ़ गया है। –आईएएनएस एसकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...

Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...