back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इजरायल में अब 12 से 15 साल के बच्चों को भी लगेगी करोना वैक्सीन

येरुशलम, 03 जून (हि. स.)। इजरायल में तेजी से लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने का कार्य किया जा रहा है। अब इस देश में बच्चों को भी वैक्सीनेट किया जाएगा। इजरायल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने अब 12 से 15 वर्ष के किशोरों को भी कोविड-19 वैक्सीन लगाने का फैसला किया है। किशोरों का टीकाकरण अभियान अगले सप्ताह शुरू होगा। जांच में पाया कि यह टीका इस आयु वर्ग में उपयोग किए जाने के लिए सुरक्षित और प्रभावी है। अमेरिका और कनाडा में भी 12 से 15 वर्ष की आयु के किशोरों को टीकाकरण की अनुमति मिल चुकी है। इजराइल में टीकाकरण अभियान पिछले वर्ष 20 दिसंबर को शुरू हुआ था। वर्तमान में 16 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई जा रही है। मंत्रालय ने नोट किया कि कोरोना वायरस की जटिलताओं की तुलना में टीके के फायदे अधिक हैं। मंत्रालय ने कहा कि 16 से 19 वर्ष की आयु के युवाओं को देखने के बाद इजराइल में मायोकार्डियल के मामले कम पाए गए। अब तक इज़राइल में 5.45 मिलियन से अधिक लोगों ने फाइजर वैक्सीन लगवाया है, जो कुल आबादी का 58.4 प्रतिशत है। ज्ञातव्य है कि कनाडा की स्वास्थ्य मंत्रालय की एक वरिष्ठ सलाहकार सुप्रिया शर्मा ने कहा था कि अब हम सुरंग के अंत में प्रकाश की तलाश में आगे बढ़ने लगे हैं। हमें जल्द कामयाबी मिलेगी। वहीं, फाइजर की वैक्सीन अधिकृत करने के साथ ही शर्मा ने कहा कि फाइजर को पहले 12 से 15 आयु वर्ग में वैक्सीन की सुरक्षा, प्रभावकारिता और गुणवत्ता के बारे में जानकारी देनी होगी। हिन्दुस्थान समाचार /अजीत / प्रभात ओझा

Advertisementspot_img

Also Read:

डोनाल्ड ट्रंप का Section 301: क्या है ये कानून, जिससे भारत-चीन सहित 16 देशों पर पड़ सकता है असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका में Donald Trump प्रशासन ने भारत, चीन और बांग्लादेश समेत 16 बड़े व्यापारिक साझेदार देशों के खिलाफ नई जांच शुरू...
spot_img

Latest Stories

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...