back to top
21.3 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अब कनाडा ने कर दी हद पार, निज्जर हत्यात्‍कांड से जोड़ा PM मोदी का नाम, भारत ने भी खूब रगड़ा

कनाडा की एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि भारतीय प्रधानमंत्री को सिख आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की कथित साजिश के बारे में पता था। इस रिपोर्ट पर भारत ने कड़ी आपत्ति जाहिर की है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्‍क । भारत और कनाडा के बीच रिश्ते लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। खराब रिश्तों के बीच भारत ने निज्जर की हत्या की साजिश पर कनाडा की रिपोर्ट की निंदा की है। जिसमें दावा किया गया है कि भारतीय प्रधानमंत्री को सिख आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर (Hardeep Singh Nijjar) की हत्या की कथित साजिश के बारे में पता था। एक अनाम अधिकारी के हवाले से यह रिपोर्ट प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में किया गया दावा- पीएम को हत्या की साजिश के बारे में पता था। 

भारत सरकार ने क्या कहा?

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि इस तरह के हास्यास्पद बयानों को उसी अवमानना के साथ खारिज किया जाना चाहिए, जिसके वे हकदार हैं। उन्होंने कहा, इस तरह का बदनाम करने वाला अभियान हमारे पहले से ही तनावपूर्ण संबंधों को और नुकसान पहुंचाता है। जायसवाल कनाडाई अखबार द ग्लोब एंड मेल में छपी रिपोर्ट के बारे में मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे।

रिपोर्ट में क्या दावा किया गया?

अखबार ने रिपोर्ट में एक वरिष्ठ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी से मिली जानकारी का हवाला दिया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और विदेश मंत्री भी इस साजिश के बारे में जानते थे। पिछले महीने कनाडा द्वारा भारतीय उच्चायुक्त संजय वर्मा और कुछ अन्य राजनयिकों को हत्या के आरोपों से जोड़ने के बाद भारत-कनाडा संबंधों में खटास आ गई थी।

Advertisementspot_img

Also Read:

PM मोदी के बधाई संदेश में गदगद हुईं BNP, बांग्लादेश चुनाव परिणाम को मान्‍यता देने पर जताया आभार

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद हुए आम चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए दो-तिहाई बहुमत...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: सोमवार को करें ये वास्तु उपाय, भोलेनाथ की कृपा से बदलेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सोमवार का दिन भोलेनाथ का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵