नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने चार दिवसीय विदेश दौरे के तहत आज साइप्रस से रवाना होकर कनाडा पहुंचेंगे। जहां इस यात्रा का सबसे अहम पड़ाव कनाडा में आयोजित होने जा रहा G-7 शिखर सम्मेलन है, जहां पीएम मोदी वैश्विक नेताओं के साथ रणनीतिक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। वह आज साइप्रस से कनाडा के लिए रवाना होंगे। कनाडा के पीएम के इन्विटेशन पर पीएम मोदी जी-7 समिट में शिरकत करने जा रहे है।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद होगी ट्रंप से मुलाकात
इस सम्मेलन में नरेंद्र मोदी की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी समेत कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों से मुलाकात होगी। खास बात ये है कि मोदी की ये मुलाकात पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद हो रही है।
साइप्रस में पीएम मोदी का भव्य स्वागत
इससे पहले कल साइप्रस पहुंचने पर पीएम मोदी का जोरदार और भव्य स्वागत किया गया। जैसे ही वो साइप्रस के एयरपोर्ट पर पहुंचे। वहां के राष्ट्रपति निकोस ने उनका स्वागत किया था। रेड कार्पेट पर मोदी का ग्रैंड वेलकम किया गया।
साइप्रस पहुंचने वाले मोदी तीसरे भारतीय पीएम
भारत के देश के प्रधानमंत्री के तौर पर इंदिरा गांधी और अटल बिहार वाजपेयी के बाद पीएम मोदी साइप्रस की यात्रा करने वाले तीसरे प्रधानमंत्री हैं। एयरपोर्ट से जब पीएम मोदी होटल पहुंचे तो साइप्रस में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोग पहले से उनका इंतजार कर रहे थे।
भारत और साइप्रस का कैसा है रिश्ता
भारत और साइप्रस दोनों देशों के बीच संबंध मजबूत है। साइप्रस यात्रा के दौरान पीएम का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इसके बाद पीएम मोदी सीईओ फोरम मीट में शामिल हुए। राष्ट्रपति निकोस के साथ भी पीएम की बातचीत हुई। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और साइप्रस का रिश्ता मजबूत है और इसमें आगे भी बहुत संभावनाएं हैं।




