back to top
17.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Pm Modi In Russia: यूक्रेन के खिलाफ जंग लड़ रहे भारतीयों की होगी सुरक्षित वापसी, पुतिन ने दी सहमति

पीएम मोदी ने मॉस्को पहुंचने पर रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के सामने रूसी सेना में शामिल भारतीयों की सुरक्षित वापसी का मुद्दा उठाया। जिसके बाद दोनों देशों के बीच सहमति बनी है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। तीसरी बार भारत की कमान संभालने के बाद पीएम मोदी पहली बार रूस के दौरे पर हैं। वो 2019 में आखिरी बार रूस की यात्रा पर गए थे। सोमवार को जब पीएम मोदी मॉस्को में उतरे तो उनको गार्ड ऑफ ऑनर देकर भव्य स्वागत किया गया। जिसके बाद पीएम मोदी रूसी राष्ट्रपति पुतिन के घर चाय और खाने पर गए। जहां पीएम मोदी और पुतिन का आपसी प्रेम उमड़ पड़ा। दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने गले लगकर और हाथ मिलाकर एक दूसरे का अभिवादन किया। 

रूसी राष्ट्रपति ने पीएम मोदी की जमकर की तारीफ

इस दौरान रूसी राष्ट्रपति ने पीएम मोदी से बातचीत के दौरान उनकी जमकर तारीफ की। पुतिन ने कहा कि आपने अपना पूरा जीवन देश की सेवा के लिए समर्पित कर दिया है। आप भारत के लिए बहुत अच्छा कर रहे हैं। इस दौरान पुतिन ने पीएम मोदी को उनके तीसरे कार्यकाल के लिए बधाई दी और कहा कि आपको मॉस्को में देखकर बेहद खुश हूं। 

पीएम मोदी ने पुतिन का आभार किया व्यक्त

इसपर पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय जनता ने राष्ट्र के लिए उनकी नीतियों पर भरोसा जताया है। ये चुनाव काफी महत्वपूर्ण था। करीब 65 करोड़ लोगों ने वोट दिया था और करीब 60 साल बाद तीसरी बार किसी पार्टी ने सरकार बनाया है। पीएम ने आगे कहा कि किसी दोस्त के घर मीटिंग के लिए आना अच्छा है। आपने मुझे अपने घर बुलाया इसके लिए धन्यवाद। उन्होंने रूसी राष्ट्रपति पुतिन का आभार व्यक्त किया।

कई मुद्दों पर हुई चर्चा

वहीं पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के बीच बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति के सामने यूक्रेन जंग में रूस की तरफ से लड़ रहे भारतीयों को स्वदेश वापसी का मुद्दा उठाया। जिसपर पुतिन ने सभी भारतीयों की सुरक्षित वापसी की समहति दी है।

रूसी सेना में शामिल भारतीयों की होगी वतन वापसी

विदेश मंत्रालय के मुताबिक रूसी सेना में फिलहाल 30-40 भारतीय अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इससे पहले कई रिपोर्ट्स में बताया गया है कि ये सभी भारतीय वतन लौटना चाहते हैं। लेकिन रूसी सेना को छोड़कर वतन वापसी मुमकिन नहीं है। रूसी सेना में भर्ती इन भारतीयों की वतन वापसी के लिए भारत सरकार ने कई राजनयिक प्रयास किए लेकिन रूस की ओर से कोई आश्वासन नहीं मिला था। जिसके बाद पीएम मोदी अपने रूस दौरे पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन के सामने ये मु्द्दा उठाया। जिसपर पुतिन ने भारतीयों की सुरक्षित वापसी की सहमति दी है। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

‘तेल नीति पर कोई समझौता नहीं’ रूस से खरीद जारी रहेगी, विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत सरकार ने एक बार फिर दो टूक शब्दों में साफ कर दिया है कि 1.4 अरब नागरिकों की ऊर्जा जरूरतें...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵