back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

G7 सम्मेलन से पहले पीएम मोदी ने मैक्रों, ऋषि सुनक और जेलेंस्की से की मुलाकात, शाम को होगा G7 सम्मेलन

पीएम मोदी ने इटली में फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों, ब्रिटेन के राष्ट्रपति ऋषि सुनक और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात की।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इटली के अपुलिया में G7 शिखर सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। जिसमें शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इटली गए हुए हैं। जहां उन्होंने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। 

सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की जबरदस्त बॉन्डिंग नजर आई। मैक्रों पीएम मोदी को देखते ही उनके सामने आए और उन्हें गले लगा लिया। बता दें कि भारत और फ्रांस के बीच काफी अच्छे संबंध हैं। फ्रांस को भारत का महत्वपूर्ण स्ट्रैटिक पार्टनर माना जाता है।

मैक्रों से द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर हुई चर्चा

पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की मुलाकात में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने तथा वैश्विक मुद्दों पर विचार विमर्श किया। दोनों नेताओं ने इटली के शहर बारी में बैठक की। इससे पहले दोनों नेताओं ने भारत के गणतंत्र दिवस पर मुलाकात की थी। इमैनुएल मैक्रों गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली आए हुए थे।  

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से पीएम मोदी ने की मुलाकात

इसके बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से पीएम मोदी ने मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों और अन्य मुद्दों पर चर्चा की। गौरतलब है कि इससे पहले दोनों नेताओं ने नई दिल्ली में G-20 सम्मेलन में मुलाकात की थी।

इसके बाद पीएम मोदी ने युक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ बैठक की। बैठक में मोदी ने रूस-यूक्रेन युद्ध के समाधान को लेकर वार्ता की। इसके अलावा पीएम मोदी इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ भी बैठक करेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से भी मुलाकात करेंगे। 

बता दें कि इटली में 50वां G7 सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए न्योता दिया था। जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इटली के लिए रवाना हुए। इटली रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने जम्मू कश्मीर में आतंकी घटनाओं पर एक बैठक की और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल को जरूरी निर्देश दिए।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

इज़रायल में खुला रोजगार का सुनहरा अवसर, PM मोदी और नेतन्याहू ने 50,000 भारतीयों को नौकरी देने का किया ऐलान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत और इज़रायल के बीच कूटनीतिक और आर्थिक संबंधों में एक बड़ा मोड़ आ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इज़रायली...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...