नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 14 जून 2024 को होने वाली G7 शिखर सम्मलेन में भाग लेने के लिए इटली पहुंच चुके हैं। G7 शिखर सम्मलेन के अलावा प्रधानमंत्री मोदी की इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ द्विपक्षीय बैठक होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर ट्वीट के माध्यम से कहा कि G7 शिखर सम्मलेन में भाग लेने के लिए इटली पहुंच गया हूं। इस बैठक में विश्व नेताओं के साथ सार्थक चर्चा को लेकर भी उत्सुक हूं। साथ मिलकर, हमारा लक्ष्य वैश्विक चुनौतियों का हल करने और उज्जवल भविष्य के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देना है।
G7 को ग्रुप 7 भी कहा जाता है
जानकारी के लिए बता देने कि G7 को ग्रुप 7 भी कहा जाता है। इसमें 7 विकसित देश अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन,कनाडा, जर्मनी, इटली और जापान शामिल हैं। इस बार इटली G7 की अध्यक्षता कर रहा है। इटली ने G7 का आयोजन अपुलिया क्षेत्र के बोर्गो एग्नाजिया के आलीशान रिसॉर्ट में किया है। इटली इस बार G7 की अध्यक्षता कर रहा है, उसके पास किसी भी देश को इस शिखर सम्मलेन में विशेष अतिथि के रूप में बुलाने का अधिकार है। अपने इसी अधिकार के तहत इटली ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को G7 शिखर सम्मलेन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था।
पोप फ्रांसिस भी G7 शिखर सम्मलेन में शामिल हो सकते हैं
जानकारी के अनुसार पोप फ्रांसिस भी G7 शिखर सम्मलेन में शामिल हो सकते हैं। पोप फ्रांसिस इस सम्मलेन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे मुद्दों पर बात कर सकते हैं। पोप फ्रांसिस पहली बार G7 शिखर सम्मलेन में शामिल होने जा रहे हैं। इसके साथ ही उम्मीद लगाई जा रही है कि पोप फ्रांसिस की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात हो सकती है।
जो बाइडेन के साथ भी उनकी मुलाकात को खास माना जा रहा है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की G7 शिखर सम्मलेन में शामिल होने वाले सभी देशों के नेताओं के साथ मुलाकात तो होगी ही, इसमें से अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ भी उनकी मुलाकात को खास माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार G7 शिखर सम्मलेन के अलावा जो बाइडेन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सिख अलगाववादी नेता गुरुपतवंत सिंह पन्नू के मर्डर की साजिस रचने के मुद्दे पर बात कर सकते हैं।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:-www.raftaar.in





