नई दिल्ली, रफ्तार। नेपाल की राजधानी काठमांडू में विमान क्रैश हो गया है। सूर्या एयरलाइंस के इस विमान में 19 लोग सवार थे। विमान उड़ान भरने के दौरान हादसे का शिकार हो गया, उसमें आग लग गई। दो लोगों का शव मिला है। देर शाम तक एयरपोर्ट से फ्लाइट का ऑपरेशन रोक दिया गया है।
काठमांडू से पोखरा के लिए भर रही थी उड़ान
फिलहाल, टीमें राहत-बचाव कार्य में जुटी हैं। इ प्लेन क्रैश में लोगों के मारे जाने की आशंका है। विमान काठमांडू से पोखरा के लिए उड़ान भर रही थी। इस दौरान विमान क्रैश हो गया। इसके उसमें भीषण आग लग गई। इसकी लपटें देखकर स्थानीय लोग दौड़ पड़े।स
मेडिकल टीम और सेना के जवान मौके पर
सूत्रों के अनुसार राहत-बचाव कार्य के लिए स्थानीय सरकार ने सेना के जवानों को घटनास्थल पर भेजा है। मेडिकल टीमों से लेकर सेना के जवान राहत एवं बचाव कार्य में जुटे है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




