नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 अगस्त 2024 को अपने दौरे पर यूक्रेन में पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी कीव में यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की। वहीं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की से मिलने का अंदाज की काफी चर्चा हो रही है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की से हाथ मिलाने के बाद उन्हें अपने गले से लगाया। इसके बाद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के कंधे पर हाथ रखकर उनसे काफी देर तक बात की।
दोनों नेताओं ने जंग में मारे गए बच्चों को श्रद्धांजलि दी
दोनों नेताओं की यह मुलाकात मार्टिरोलॉजिस्ट प्रदर्शनी में हुई। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन की राजधानी कीव में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि भी अर्पित की, ऐसा करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी दुनिया को शांति का संदेश देने की कोशिश की है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की यूक्रेन नेशनल म्यूजियम भी गए और दोनों नेताओं ने जंग में मारे गए बच्चों को श्रद्धांजलि दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूक्रेन का यह दौरा काफी महत्वपूर्ण है
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यूक्रेन की राजधानी कीव का एक दिन का दौरा काफी अहम समझा जा रहा है। बता दें कि वर्ष 1991 के बाद से यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला यूक्रेन का दौरा है। वहीं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब डेढ़ महीने पहले रूस की यात्रा की थी, जिसके बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कड़ी आलोचना की थी। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रूस के राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात को शांति प्रयासों के लिए एक बड़ा झटका बता डाला था। वहीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूक्रेन का यह दौरा काफी महत्वपूर्ण है और रूस-यूक्रेन के बीच शांति स्थापित करने में एक बड़ा योगदान कर सकता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 23 अगस्त 2024 को यूक्रेन की राजधानी कीव में भारतीय प्रवासियों ने जोरदार स्वागत किया। बता दें कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यूक्रेन की यात्रा का उद्देश्य रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के शांतिपूर्ण समाधान को लेकर चर्चा करना है।ं





