back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

US Washington में यात्री विमान सेना के हेलीकॉप्टर से टकराया, 19 लोगों की हुई मौत

पीएसए एयरलाइंस का एक यात्री विमान सेना के हेलीकॉप्टर से टकराकर वाशिंगटन डीसी के पास नदी में गिर गया। विमान में 64 लोग सवार थे।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वॉशिंगटन डीसी के पास रीगन वाशिंगटन राष्ट्रीय हवाई अड्डे (DCA) के नज़दीक एक भयानक विमान हादसा हुआ है। PSA एयरलाइंस का एक यात्री विमान सेना के एक हेलीकॉप्टर से हवा में टकरा गया, जिसके बाद दोनों पोटोमैक नदी में गिर गए। हादसे के तुरंत बाद वॉशिंगटन एयरपोर्ट पर सभी टेकऑफ और लैंडिंग को रोक दिया गया।

विमान में 64 यात्री सवार

एयरलाइन सूत्रों के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त विमान में 64 यात्री और 4 क्रू मेंबर सवार थे। PSA एयरलाइंस, अमेरिकन एयरलाइंस की सहायक कंपनी है, और यह विमान कुल 65 यात्रियों की क्षमता वाला था। वहीं, सेना के हेलीकॉप्टर में 3 लोग सवार थे।

19 शव बरामद, मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान अब तक नदी से 19 शव बरामद किए जा चुके हैं। हादसे के बाद 4 लोगों को बचा लिया गया है, लेकिन अभी भी कई लोग लापता हैं। अधिकारियों का मानना है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। अमेरिकी सीनेटर टेड क्रूज़ ने ट्वीट कर इस हादसे में कई लोगों के मारे जाने की पुष्टि की, हालांकि अभी तक सही संख्या का पता नहीं चला है।

अमेरिकन एयरलाइंस का बयान

अमेरिकन एयरलाइंस ने बयान जारी कर कहा, “हमें इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की जानकारी है, जिसमें PSA एयरलाइंस की अमेरिकन ईगल फ्लाइट 5342 दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हम मामले की जांच कर रहे हैं और आगे की जानकारी जल्द ही साझा करेंगे।”

साउथ कोरिया में भी हुआ था बड़ा विमान हादसा

इससे पहले दिसंबर में साउथ कोरिया में भी एक बड़ा विमान हादसा हुआ था। जेजू एयर का एक बोइंग 737-800 विमान बैंकॉक से साउथ कोरिया आ रहा था और दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में 181 में से 179 लोगों की जान चली गई थी। वॉशिंगटन डीसी में हुए इस हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Advertisementspot_img

Also Read:

एयरपोर्ट और आसमान में अब ‘जीरो टॉलरेंस’: उपद्रवी यात्रियों की खैर नहीं, DGCA की नई गाइडलाइन तैयार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। नागरिक विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने फ्लाइट और एयरपोर्ट पर हंगामा करने वालों के खिलाफ सख्त नियमों का ड्राफ्ट जारी कर दिया है।...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...