back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पाकिस्तान सरकार ने इस्लामाबाद में की सेना की तैनाती, SCO सम्मेलन से कुछ दिन पहले क्यों लेना पड़ा ये फैसला

पाकिस्तान इस्लामाबाद में होने वाली SCO सम्मेलन को लेकर काफी सर्तक है। इस बैठक में भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर को भी शामिल होना है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पाकिस्तान ने इस्लामाबाद में अपनी आर्मी की तैनाती कर दी है। पाकिस्तान की आर्मी इस्लामाबाद की सड़कों पर हर संदिग्ध व्यक्ति पर अपनी नजर बनाए हुए है। पाकिस्तान ने अपनी आर्मी को इस्लामाबाद में अनुच्छेद 245 के तहत 5 अक्टूबर 2024 से 17 अक्टूबर 2024 तक के लिए तैनात किया हुआ है और वहां की कानून व्यवस्था को बनाए रखने की जिम्मेदारी दी हुई है। बता दें कि पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) का शिखर सम्मेलन होने वाला है। इसके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ ने इस्लामाबाद में विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है।  

SCO की बैठक 15 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2024 के बीच होगी

पाकिस्तान के इस्लामाबाद में शंघाई सहयोग संगठन की बैठक 15 अक्टूबर 2024 से 16 अक्टूबर 2024 के बीच होगी। जिसमे कई देशों के प्रतिनिधि इस्लामाबाद में रहेंगे। वही दूसरी तरफ पूर्व PM इमरान खान की रिहाई को लेकर उनकी पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ के समर्थकों ने इस्लामाबाद के डी-चौक में विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।

भारत की तरफ से SCO की बैठक में एस जयशंकर हिस्सा लेंगे

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ के समर्थकों का इस्लामाबाद में यह विरोध प्रदर्शन ठीक ऐसे समय में हो रहा है, जब वहां SCO की बैठक होने वाली है। बता दें कि भारत, कजाकिस्तान, ईरान, किर्गिस्तान, चीन, रूस, पाकिस्तान, उज्बेकिस्तान और ताजिकिस्तान शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के सदस्य हैं और इन देशों के डेलीगेशन को इस्लामाबाद में आना है। इसी कारण पाकिस्तान सरकार ने इस्लामाबाद में आर्मी की तैनाती कर दी है।

भारत की तरफ से SCO की बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर हिस्सा लेंगे। भारत के विदेश मंत्रालय ने 4 अक्टूबर 2024 को इसकी सूचना दी। बता दें कि इससे पहले वर्ष 2015 में भारत ने SCO की बैठक में भाग लिया था। उस समय पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अफगानिस्तान पर एक सुरक्षा सम्मेलन में इस्लामाबाद में भाग लिया था। 

Advertisementspot_img

Also Read:

14 पूर्व क्रिकेट कप्तानों ने इमरान खान के स्वास्थ्य पर जताई चिंता, पाकिस्तान सरकार को लिखा पत्र, उठाई ये मांग

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पूर्व क्रिकेट कप्तान इमरान खान की बिगड़ती सेहत को लेकर 14 पूर्व...
spot_img

Latest Stories

गिया नाम का मतलब-Gia Name Meaning

Meaning of Gia / गिया नाम का मतलब :...

फिल्म ‘केरला स्टोरी 2’ ने 8 वें दिन दिखाया कमाल, जानिए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'केरला स्टोरी' के बाद फिल्म...

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...