back to top
21.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पाकिस्तान : हथियारों से लैस हमलावरों ने चेक पोस्ट पर किया हमला, 3 जवानों की मौत

इस्लामाबाद, 10 मई (हि.स.)। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में रविवार को बोलन जिले के मारात इलाके में हथियारों से लैस हमलावरों ने चेक पोस्ट पर हमला कर दिया। इस हमले में तीन जवानों की मौत हो गई। एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि अज्ञात हमलावरों ने चेक पोस्ट पर हमला कर दिया जो क्वेटा से 70 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस दौरान फ्रंटियर कॉर्प्स के तीन जवान मारे गए जबकि एक घायल हो गया। हालांकि चेक पोस्ट की ओर से भी गोलीबारी की गई लेकिन हमलावर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग गए। जवानों ने अब उस इलाके को चारों ओर से घेर लिया है। साथ ही पास के पहाड़ी इलाकों में तलाशी अभियान चलाया है। मारे गए जवानों के शवों और घायल हुए जवानों को अस्पताल लाया गया है। उल्लेखनीय है कि इससे चार दिन पहले प्रांत के झोब जिले में हमला किया गया था। इस हमले में चार सैनिकों की मौत हो गई थी। हिन्दुस्थान समाचार/सुप्रभा सक्सेना

Advertisementspot_img

Also Read:

पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से अफगानिस्तान में तबाही, 400 लोगों की मौत, 250 से ज्यादा घायल; तालिबान बोला- अस्पताल पर गिराया बम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। काबुल में बीती रात जोरदार धमाकों से अफरा-तफरी मच गई। अफगानिस्तान का दावा है कि पाकिस्तान की वायुसेना ने शहर...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: शनिवार के दिन जरूर करें वास्तु उपाय, बनी रहेगी शनिदेव की कृपा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज शनिवार के दिन शनि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵