नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव को लेकर दुनिया भर के लोगों के मन में जिज्ञासा है क्योंकि इस बार का चुनाव काफी दिलचस्प है। जहा एक तरफ रिपब्लिकन पार्टी से डोनाल्ड ट्रम्प चुनाव में हुंकार भर रहे है वहीं दूसरी तरफ डेमोक्रेटिक पार्टी की कमला हैरिस भी आने वाले चुनाव में अपना दमखम दिखा रही हैं।
वहीं अब चुनाव से पहले ही अमेरिकी इतिहासकार प्रोफेसर एलन लिक्टमैन जिन्हें इलेक्शन नास्त्रेदमस के नाम से भी जाना जाता है उन्होंने एक भविष्यवाणी की है। दरअसल, उन्होंने ये भविष्यवाणी किसी चुनावी सर्वे को ध्यान में रखकर नहीं बल्कि 1981 में अपने भूभौतिकीविद् मित्र व्लादिमीर केइलिस-बोरोक के साथ विकसित की गई “13 कुंजियों” के आधार पर की है।
क्या है वो 13 कुंजिया जिसके आधार पर की गई भविष्यवाणी?
इन 13 कुंजियों में इनकंबेंसी, मध्यावधि लाभ, तीसरे पक्ष के उम्मीदवार, अल्पकालिक अर्थव्यवस्था, दीर्घकालिक अर्थव्यवस्था, सामाजिक अशांति, व्हाइट हाउस घोटाला, मौजूदा और चुनौती देने वाले करिश्मा, विदेश नीति की विफलता और सफलता जैसी चीजें शामिल होती है।
इतिहासकार का कहना है की इसी 13 कुंजियों के आधार पर वो ये भविष्यवाणी करते हैं कि इस बार जब उन्होंने ये 13 कुंजिया कसी तो इनमे से 8 पर कमला हैरिस अव्वल पायी गई तो इस बार कमला की ही इलेक्शन जीतने की संभावना है।
इन कैंडिडेट्स के लिए भी की थी भविष्यवाणी
ऐसा पहली बार नहीं जब अमेरिकी इतिहासकार ने किसी कैंडिडेट के लिए ऐसी भविष्यवाणी की है। आपको बता दें कि इससे पहले उन्होंने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के जीत की भी भविष्यवाणी की थी। इसके अलावा उन्होंने अल गोर के लिए भी भविष्यवाणी की थी और कहा था कि वो जॉर्ज बुश के खिलाफ चुनाव जीतेंगे और इस भविष्यवाणी में वो सही साबित हुए थे।
हमारे साथ वॉट्सऐप पर भी जुड़ें




