back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उत्तर कोरिया रूस सहित सभी तरह के साइबर अपराधियों के साथ काम करता है: यूएस

वाशिंगटन, 23 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने मंगलवार को कहा कि उत्तर कोरिया के पास जरूरी साइबर क्षमताएं हैं और वह रूस सहित सभी तरह के साइबर अपराधियों के साथ काम करता है। समाचार एजेंसी योनहाप ने बताया कि राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूसी साइबर हमलों की चेतावनी के बाद यह टिप्पणी की। सुलिवन ने एक प्रेस वार्ता में कहा, मैं आमतौर पर केवल इतना कह सकता हूं कि उत्तर कोरिया की साइबर क्षमताएं दुनियाभर में फैली हुई हैं और वे सभी तरह के साइबर अपराधियों के साथ काम करते हैं, जिनमें रूसी साइबर अपराधी भी शामिल हैं। सुलिवन ने आगे कहा कि आज मेरे पास आपके लिए इससे ज्यादा बताने के लिए कुछ नहीं है। बाइडेन ने सोमवार को अमेरिकी कारोबारियों से रूस के साइबर हमलों के प्रति सतर्क रहने को कहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक व्यापार बैठक से पहले कहा, उनके पास हम सभी पर साइबर हमले करने की अपार क्षमताएं हैं। दरअसल, उत्तर कोरिया 7,000 से ज्यादा प्रशिक्षित हैकरों की एक सेना संचालित करता है, जिनमें से कई चीन और रूस में स्थित हैं। –आईएएनएस एसएस/एसकेके

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...